फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   road

बजट मिले तो पालिका की सड़कों पर रोलर डोले, तब तब जनता खाए हिचकोले

Fri, 12 Nov 2021 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
road
बजट मिले तो पालिका की सड़कों पर रोलर डोले, तब तब जनता खाए हिचकोले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कंगाली के दौर से गुजर रही नगर पालिका अपने क्षेत्र की सड़कों को बजट मिलने पर ही गड्ढामुक्त करा पाएगी। ऐेसे में 30 नवंबर तक नगर की सड़कों को गड्ढ़ामुक्त कर पाना पालिका के लिए बड़ी चुनौती है। फिलहाल पांच सड़कों का 15वें वित्त से 1.88 करोड़ की लागत से पांच सड़कों को गड्ढा मुक्त कराने की कोशिश हो रही है।
शहर में छोटी-बड़ी मिलाकर 622 सड़कें हैं। इनमें मुख्य मार्गों की संख्या करीब 40 है। आधे से अधिक मुख्य मार्गों पर गड्ढे हैं। शासन ने सभी सड़कों को 30 नवंबर तक गड्ढामुक्त करने का निर्देश दिया है। इधर, नगर पालिका बजट की किल्लत से जूझ रही है। 15वें वित्त से मिले 1.88 करोड़ की धनराशि पांच सड़कों के पैच सुधार कार्य में खप जा रही है। शेष सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने में जिम्मेदारों के पसीने छूट रहे हैं। बोर्ड फंड में जो धनराशि उपलब्ध है उसे अधिकारियों के बकाया वेतन भुगतान की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

इन सड़कों पर अभी खाने होंगे हिचकोले
वार्ड नंबर चार और पांच में बसंती देवी के घर से जमुना सदन होते हुए विधायक कमलेश शुक्ल के आवास तक, वार्ड नंबर पांच में कसया बाईपास रोड से छोटी बभनी गांव तक, वार्ड नंबर पांच और 15 में मेन कसया रोड बालाजी मंदिर से पिडरा चौराहा व बेरमहिया मंदिर तक, वार्ड नंबर छह चकियवा में रेलवे मालगोदाम से श्याम भारत गैस तक, वार्ड नंबर दस में मुरारी के मकान से आरपी का मकान होते हुए शुभम वाटिका तक, वार्ड नंबर 11 और 12 में कुशवाहा द्वार से एडी मेमोरियल तक, वार्ड नंबर 11 और 16 में रामा बाबू के बगीचे से मैरिज हाल तक, वार्ड नंबर 19 और 24 न्यू कालोनी में प्रमुख मार्गों प्रमुख मार्गों को गड्ढामुक्त करने के लिए नगर पालिका ने राज्य वित्त आयोग की धनराशि से 31.36 लाख का आगणन तैयार किया था। बजट के अभाव में यह प्रस्ताव खटाई में पड़ चुका है। ऐसे में राहगीरों को अभी इन सड़कों पर हिचकोले खाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सड़कें हो रहीं गड्ढामुक्त
राघव नगर मुख्य सड़क, जलकल रोड, चकियवा ढाला से पिपरपांती जाने वाली सड़क, भुजौली चौराहा से आचार्य रामचंद्र शुक्ल नगर को जाने वाली सड़क 15वें वित्त आयोग की धनराशि से जल्द ही गड्ढ़ामुक्त हो जाएगी। शहीद गेट से देवरिया रामनाथ को जाने वाली सड़क पर पैच सुधार कार्य लगभग पूरा हो चुका है।

30 नवंबर तक नगर की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाना है। 15वें वित्त की धनराशि से पांच सड़कों पर पैच सुधार कार्य कराएंगे। जैसे ही बजट उपलब्ध होगा बाकी सड़कों को भी गड्ढामुक्त किया जाएगा। - अलका सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद देवरिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed