फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   road condition is worst

सड़क निर्माण में जिम्मेदारों की लापरवाही पड़ रही भारी

Sun, 07 Jun 2020 10:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
road condition is worst
सलेमपुर नगर का सेंट जेंवियर्स रोड - फोटो : SALEMPUR
सड़क निर्माण में जिम्मेदारों की लापरवाही पड़ रही भारी
विज्ञापन

सेंट जेवियर्स रोड का निर्माण अधर में, राहगीर हो रहे परेशान
एक वर्ष पूर्व टूटी सड़क का दो माह पूर्व नगर पंचायत ने किया टेंडर
क्षेत्र के लोगों ने एसडीएम से की मुलाकात, आंदोलन की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। नगर के सेंट जेवियर्स रोड की हालत देखकर अब इधर से गुजरने वाले दर्जनों गांवों के लोग जिम्मेदारों को कोस रहे हैं। एक वर्ष पूर्व टूटी सड़क निर्माण कार्य होने की राह देख रही है। जिम्मेदारों की लापरवाही इधर से गुजरने वाले लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। नगर पंचायत की ओर से टेंडर होने के बावजूद दो ठेकेदार होने के चलते निर्माण कार्य ठप पड़ा हुआ है।
देवरिया-सलेमपुर मुख्य मार्ग से दर्जनों गांवों को जोड़ने वाले सेंट जेवियर्स रोड की स्थिति खराब होती जा रही है। बारिश के बाद इस सड़क से गुजरना जान जोखिम में डालना है। क्षेत्र के चकरवा आश्रयदास, परानछपरा, गुमटही, चकरवा बहोरदास, भीमपुर, पिवकोल, सिसवा पांडेय, हरिश्चंद्र कोड़रा, बढ़पुरवा, अनुआपार, मड़पही, विंदवलिया, इनरहा सहित अन्य गांवों को जोड़ने वाली सड़क का यह हाल राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। इधर, नगर पंचायत ने 13 मार्च को 56.73 लाख की लागत से रणधीर गुप्ता की जमीन से गोकुल मैरेज हाल तक करीब 500 मीटर सीसी रोड व सीसी नाला के लिए टेंडर निकाला। एक ठेकेदार के नाम से टेंडर भी स्वीकृत हो गया। बताया जा रहा है कि नगर पंचायत ने सीसी नाला के कार्य को दूसरे ठेकेदार को बिना टेंडर के ही लगा दिया है। इसको लेकर दोनों ठेकेदारों में तनाव बढ़ गया है। ऐसे में सड़क का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। परान छपरा के प्रधान प्यारेलाल, शिवाकांत तिवारी, आभा तिवारी, राकेश तिवारी, अवधेश कुशवाहा, सतेंद्र सिंह, बंटी पांडेय, गुड्डू तिवारी, अभिषेक मिश्र आदि ने शनिवार को एसडीएम से मुलाकात कर सड़क को बनवाने की मांग की। चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह के अंदर निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

निर्माण कार्य न होने की शिकायत मिली है। नगर पंचायत की ओर से सीसी रोड व नाला का निर्माण होना है। इसके लिए टेंडर भी स्वीकृत हो चुका है। ठेकेदार मनमानी कर रहे हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संजीव कुमार यादव, एसडीएम
लॉकडाउन के समय बालू, गिट्टी के दाम अधिक होने से ठेकेदार निर्माण कार्य में आनाकानी कर रहे हैं। अब ठेकेदार बालू, गिट्टी गिरवा रहा है। जल्द ही निर्माण के कार्य को पूरा करा दिया जाएगा।
-अंकिता सिंह, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed