फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   river, ghats flooded faith

कार्तिक पूर्णिमा : नदी, घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Mon, 30 Nov 2020 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
river, ghats flooded faith
कार्तिक पूर्णिमा : नदी, घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब
विज्ञापन

देवरिया। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर सोमवार को जिले के प्रमुख नदी-घाटों पर श्रद्धालुओं ने धार्मिक स्नान किया। वहीं, पूजन-अर्चन के साथ दान-पुण्य कर लोगों ने परिवार की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। प्रशासन की ओर से सुरक्षा का इंतजाम किया गया और जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात रहे।
बरहज प्रतिनिधि के मुताबिक सरयू तट पर कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर स्थानीय सहित दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। सभी ने मंदिरों में पूजा-अर्चन करने के साथ दान-पुण्य किया। सुबह से ही नदी घाट पर स्नानार्थियों का तांता लगा रहा। स्नान पर्व पर सोमवार को भोर से ही महिला-पुरुषों की भीड़ नदी तट पर जुटने लगी। स्नान का क्रम दोपहर बाद तक चलता रहा। नदी तट पर देवरिया, गौरीबाजार, बैतालपुर, रुद्रपुर, कुशीनगर आदि जगहों से लोग स्नान के लिए आए हुए थे। पूरे दिन बाजार गुलजार रहा।
विज्ञापन

सलेमपुर व भागलपुर प्रतिनिधि के मुताबिक सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं ने सलेमपुर तहसील क्षेत्र के भटनी, पयासी घाट, मझौलीराज, चनुकी घाट, मेहरौना घाट व भागलपुर के कालीचरण सरयू घाट पर डुबकी लगाई और दान- पुण्य किया। असुविधा से बचने के लिए नदी घाट पर बैरिकेडिंग की गई थी। चार नावों पर महिला पुलिस व जवान व गोताखोर निगरानी में लगे रहे। चौराहे से पुल चौराहा तक रूट डायवर्ट किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरियारपुर प्रतिनिधि के मुताबिक कार्तिक पूर्णिमा पर क्षेत्र के कुशहरी घाट पर हरिहर क्षेत्र नाम से मेला लगा। पांच सौ सालों से चले आ रहे इस मेले में सोमवार को भी लोगों की भीड़ रही। रविवार रात में ही दूर-दराज से लोग स्नान करने आ गए थे। सोमवार को भोर में ही उन्होंने छोटी गंडक नदी में डुबकी लगाई। मेले में सिंचाई करने वाला हत्था, लोहे के औजार, मिट्टी के बर्तन, गुड़ से बनी जलेबी की खूब मांग रही। महुआपाटन, बैकुंठपुर, रुपई, सिसवा, सरौरा, आमघाट, छठियांव, गोरया घाट आदि जगहों पर भी स्नान के लिए लोग उमड़े रहे।
बघौचघाट प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के खनुआ नदी के विभिन्न घाटों पर सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद घाटों के किनारे व मंदिरों में पूजा-अर्चना की। इस दौरान कोविड-19 के नियमों का पालन कराने के लिए घाटों पर पुलिस तैनात रही। इस अवसर पर बघौचघाट पर पकहां स्थित शिवा घाट, कोइरीपट्टी घाट समेत यूपी, बिहार सीमा पर स्थित घूरना कुंड घाट पर रविवार शाम से ही निकटवर्ती व पड़ोसी जिलों से श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही।

देसही देवरिया प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के हेतिमपुर छोटी गंडक नदी के तट पर ठंड के बावजूद रविवार दोपहर से ही यहां श्रद्धालु पहुंचते रहे। सोमवार सुबह चार बजे से ही लोगों ने नदी में डुबकी लगाई। चौकी इंचार्ज राममोहन सिंह फोर्स के साथ घाट पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed