फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Riot control rehearsal done in police stations

थानों में किया गया दंगा नियंत्रण का अभ्यास

Fri, 12 Mar 2021 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Riot control rehearsal done in police stations
थानों में किया गया दंगा नियंत्रण का अभ्यास
विज्ञापन

देवरिया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी थानों में बृहस्पतिवार को दंगा नियंत्रण उपकरणों का अभ्यास कराया गया। बॉडी प्रोटेक्टर, शील्ड, हेलमेट आदि को कम से कम समय में धारण कर मुस्तैदी के साथ निपटने की तैयारी का प्रदर्शन किया गया।

एसपी डा. श्रीपत िमिश्र के निर्देश पर पुलिस ने एंटी राइट्स गन, टीयर स्मोक गन के उपयोग का वृहद अभ्यास कराया गया। सीओ और एसओ सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने अभ्यास के दौरान दंगा नियंत्रण उपकरण धारण किया और एंटी राइट्स गन, टीयर स्मोक गन से फायर किया। पुलिस कर्मियों को बताया गया कि विषम परिस्थिति में दंगा नियंत्रण उपकरणों को कम से कम समय में धारण किया जाना चाहिए। एंटी राइट्स गन तथा टीयर स्मोक गन का उपयोग पुलिस कर्मियों को किस एंगल से करना चाहिए, जिससे दंगाइयों को तितर-बितर किया जा सके। साथ ही जानमाल का नुकसान भी नहीं होने देना है। इससे पुलिस के सामने समस्या नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed