फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Reward of Rs 25-25 thousand declared on three including nominated Pramod

Deoria News: नामजद प्रमोद सहित तीन पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

Thu, 20 Feb 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 20 Feb 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Reward of Rs 25-25 thousand declared on three including nominated Pramod
रामपुर बुजुर्ग। बनकटा थाना क्षेत्र के अजित सिंह उर्फ जड़ी हत्याकांड में फरार चल रहे नामजद प्रमोद सिंह सहित तीन आरोपियों पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। विवेचना के दौरान तीन लोगों का नाम सामने आने के बाद उनको भी अभियुक्त बनाते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर चार्जशीट तैयार किया। पुलिस ने न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दिया है। जांच में पुलिस ने नामजद आरोपी राजेश सिंह उर्फ पिंटू को घटना में शामिल नहीं होने की बात करते हुए उनकी नामजदगी को गलत बताया है।
विज्ञापन

प्रतापछापर गांव के प्रधान व शराब माफिया अजित सिंह उर्फ जड़ी की दीपावाली की रात सोहनपुर बाजार में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड को अंजाम देने वाले दोनों शूटर राजू चौरसिया एवं अखिलेश उर्फ दरोगा कुशवाहा सांठ गांठ करके फर्जी नाम पते के आधार पर बिहार में शराब के साथ गिरफ्तार हो गए और वर्तमान में हाजीपुर जेल में हैं। वहीं जिस मकान में जुआ हो रहा था उसके गृह स्वामी पंकज जायसवाल व लाइनर की भूमिका निभाने वाले दीपक उर्फ टमाटर तथा प्रदीप मद्धेशिया को बनकटा पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं जांच में सोहनपुर गांव के निवासी अंकित गोड़, राकेश कुशवाहा तथा बिहार के गुठनी थाना क्षेत्र के डरैला गांव निवासी सोहन माली के घटना में शामिल होने का प्रमाण मिला तो पुलिस ने तीनों का नाम प्राथमिकी में शामिल कर लिया। घटना के बाद से आरोपी प्रमोद कुमार सिंह, सोहन माली एवं अंकित गोड़ फरार चल रहे थे। बनकटा एसओ संतोष सिंह लगातार उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रहे थे, परंतु वह पुलिस की पकड़ से दूर थे। इसी बीच एसपी विक्रांत वीर ने प्रमोद कुमार सिंह, सोहन माली, अंकित गोड के विरुद्ध 25-25 हजार रुपये का का इनाम घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सात अपराधियों पर इनाम घोषित
देवरिया। एसपी ने विक्रान्त वीर के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में जिले के सात अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। ये अभियुक्त गंभीर आपराधिक मामले में वांछित हैं। घटना के बाद से वह लगातार फरार चल रहे हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए एसपी ने उक्त इनाम घोषित किया है। एसपी ने रामपुर कारखाना पुलिस की संस्तुति पर गिरोहबंद समाज विरोधी क्रिया कलाप अधिनियम में वांछित अभियुक्त बुलंदशहर के धमरावली निवासी कमल उर्फ कमालुद्दीन पुत्र बक्शी, जौनपुर के खेतासराय थाने के लेदरही गांव निवासी पप्पू उर्फ नन्हें नट पुत्र नजरुद्दीन, आजमगढ़ के बिलरियागंज के नसीरपुर निवासी ताहिर पुत्र झिनकू उर्फ हसन रजा व दानिश उर्फ कल्लू पुत्र नूरनैन, बनकटा थाने के कोठिलवा निवासी अंगद कुशवाहा पुत्र रामविलास कुशवाहा के विरुद्ध भी 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। अंगद के विरुद्ध बरहज थाने में मामला दर्ज है औ वह काफी दिनों से फरार चल रहा था। इसी तरह बलिया के सिकंदरपुर के जमुई गांव निवासी नवनीत कुमार मिश्र पुत्र दिवाकर मिश्र, आजमगढ़ के रैनापार के हिरनई गुलीगढ़ गांव निवासी तैयब पुत्र नियाज के विरुद्ध 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित हुआ है। एसपी ने आम जनता से अपील करती है कि यदि कोई इन अभियुक्तों को पकड़ेगा या पकड़वाने के लिए पुलिस को सही सूचना देगा तो उसे इन अपराधियों के साथ अंकित इनामी धनराशि से पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed