{"_id":"5d35e3e88ebc3e6d0d0e4df1","slug":"rever-deoria-news-gkp3148610173","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू नदी में डूबने छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू नदी में डूबने छात्र की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरयू नदी में डूबने छात्र की मौत
मोहल्ले के एक बच्चे के साथ आया था थानाघाट
अमर उजाला ब्यूरो
बरहज। थाना घाट स्थित सरयू नदी में डूबने से कक्षा एक के छात्र की मौत हो गई। वह मोहल्ले के ही कुछ बच्चों के साथ नहाने के लिए नदी किनारे आया था। गहरे पानी में जाने से डूब गया। काफी प्रयासों के बाद कांवड़ियों ने उसे नदी से बाहर निकाला। मामले में पुलिस मृतक के साथी और उसके पिता को पूछताछ के लिए थाने ले आई है।
तिवारीपुर वार्ड निवासी मनीष मद्धेशिया का बेटा राजा मद्धेशिया (06) कक्षा एक का छात्र है। परिजनों का कहना है कि रविवार को वह मोहल्ले के ही हमउम्र साथी के साथ घूमने निकला था। रात करीब दो बजे थाना घाट के पास वह नदी में डूबता दिखाई दिया। उसे देखकर कांवड़िए बचाव के लिए नदी में उतर गए। तेज बहाव के कारण बड़ी मुश्किल से उसे बाहर निकाला गया। राजा की मौत की खबर मिलते ही मां शैला देवी पछाड़ खाकर गिर पड़ीं। परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी के बच्चे के साथ राजा घर से निकला था। उसके घर से पुरानी अदावत है। नदी किनारे ले जाकर उसे पानी में धकेल दिया गया। राजा चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। इस संबंध में थानाध्यक्ष शिवशंकर चौबे ने बताया कि मौत जिला अस्पताल में हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।