फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Revenue department should identify the promises of criminal

Deoria News: चकबंदी, स्टांप व फौजदारी के वादों का चिन्हाकन करे राजस्व विभाग

Sat, 06 May 2023 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 06 May 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Revenue department should identify the promises of criminal
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए राजस्व व पुलिस विभाग के नोडल अधिकारियों के साथ हुई प्री- ट्रायल बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 21 मई को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए शनिवार को दीवानी न्यायालय के एडीआर सेंटर पर राजस्व व पुलिस विभाग के नोडल अधिकारियों की प्री-ट्रॉयल बैठक आयोजित की गई। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय कुमार सिंह ने कहा कि राजस्व विभाग अधिकाधिक संख्या में चकबंदी, स्टांप तथा फौजदारी वादों का चिन्हाकन कर वादों को नियत करे, ताकि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण किया जा सके।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार दुबे ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में धारा 138 एनआई एक्ट, बैंक वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, पारिवारिक वाद, श्रम वाद, भूमि अधिग्रहण वाद, विद्युत, जल व सर्विस से संबंधित मामले, राजस्व एवं सिविल वाद तथा प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण किया जाना है। इसके लिए पुलिस व राजस्व विभाग के नोडल अधिकारी मीडिया, पोस्टर तथा हैंडबिल व शिविरों के माध्यम से प्रचार-प्रसार के लिए निर्देशित करें। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंजू कुमारी ने थाना दिवस तथा समाधान दिवस में छोटे-छोटे आपराधिक मामलों का निस्तारण व न्यायालय की ओर से जारी प्रोसेस का समय से तामिला कराने के लिए संबंधित को निर्देशित किया।
विज्ञापन

इस दौरान राजस्व विभाग के नोडल अधिकारी रजनीश राय व पुलिस विभाग के नोडल राजेश कुमार सोनकर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed