फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Retired sugar mill employee dies under suspicious circumstances

Deoria News: संदिग्ध हालात में रिटायर्ड चीनी मिल कर्मचारी की मौत

Fri, 29 Sep 2023 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Retired sugar mill employee dies under suspicious circumstances
श्रीरामपुर थाना क्षेत्र ग्राम सभा मिश्रौली यादव टोला व मिश्रौली घाट के मध्य झरही नदी के पास प्र
प्रतापपुर। बिहार के सिवान नौतन खलवा निवासी प्रह्लाद दूबे (60) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव बृहस्पतिवार श्रीरामपुर के मिश्रौली यादव टोला के पास झरही नदी के किनारे मक्के के खेत में मिला। प्रह्लाद दूबे तिलहर चीनी मिल शाहजहांपुर के कर्मचारी थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन


ग्राम मिश्रौली यादव टोला के झरही नदी किनारे मिश्रौली घाट के पास स्थित एक मक्का के खेत में बृहस्पतिवार सुबह बुजुर्ग का शव ग्रामीणों ने पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का आसपास के लोगों से पहचान कराई। मृतक की शिनाख्त बिहार के सिवान स्थित नौतन के खलवा निवासी प्रह्लाद दुबे के रूप में हुई। मौत की सूचना परिजनों को दी गई। कुछ देर में परिजन भी मौके पर पहुंच गये। पत्नी निर्मला देवी पति का शव देख बेसुध होकर गिर गई। होश में आने पर पत्नी ने बताया कि वह घर से कहीं गए थे। किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। मृतक को दो पुत्र अभय और शुभम तथा एक पुत्री पिंकी कुमारी है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed