फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Residents of the urban area will determine their own house tax.

Deoria News: नगर क्षेत्र के लोग स्वयं करेंगे गृहकर का निर्धारण

Sat, 17 Jan 2026 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 17 Jan 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Residents of the urban area will determine their own house tax.
देवरिया। नगर क्षेत्र के लोग अब स्वयं गृहकर का निर्धारण करेंगे। इसमें लापरवाही करने वाले नागरिकों के मकान का सर्वे नगरपालिका स्वयं कराएगी। इसके बाद कोई सुनवाई नहीं होगी। नगरपालिका ने स्वयं कर निर्धारण के लिए एक और अवसर दिया है।
विज्ञापन


नगरपालिका परिषद देवरिया के पुराने क्षेत्र में करीब 40 हजार मकान हैं। इन मकानों में से आधे ही गृहकर और जलकर देते हैं। वह भी टैक्स के पुराने नियमों के आधार पर गृहकर और जलकर का भुगतान करते आ रहे हैं। अब नगरपालिका ने स्वकर व्यवस्था के तहत लोगों से आवेदन मांगा है। इसमें मकान मालिक स्वयं अपने मकान का क्षेत्रफल बताकर उसके अनुसार कर निर्धारण कर नगरपालिका को बताएंगे। इसके बाद उनसे वही कर वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए नगरपालिका विशेष अभियान चलाने जा रही है। नगरपालिका कार्यालय के परिसर में 19 जनवरी से 19 फरवरी तक विशेष शिविर लगाया जाएगा। इसके वार्डवार टेबल बनाए जाएंगे। हर टेबल कर दो से तीन कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। यह कर्मचारी मकान मालिक द्वारा भरे गए स्वकर आवेदन का परीक्षण कर मौके पर ही कर जमा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वकर अभियान में छूटे मकानों का कर निर्धारण करेगी नगरपालिका
स्वकर अभियान के लिए लगाए जा रहे विशेष शिविर की अवधि बीत जाने के बाद नगरपालिका विशेष सर्वे अभियान संचालित करेगी। इसमें स्वकर अभियान के तहत कर नहीं जमा करने वाले मकानों का नगरपालिका सर्वे कराएगी। इन मकानों के क्षेत्रफल के हिसाब से नियमानुसार कर निर्धारित कर मकान मालिक को नोटिस दिया जाएगा, जिसके बाद मकान मालिक कर जमा कर सकेंगे।

नए वार्डों में अलग से हो रहा सर्वे
नगरपालिका परिषद देवरिया के विस्तारित क्षेत्र में करीब दो वर्ष पूर्व 23 नए गांव शामिल किए गए हैं। इनको आठ नए वार्डों में बांटा गया है। इनमें मकानों का सर्वे जारी है। नगरपालिका क्षेत्र के बाहर के इन मकानों का अभी तक गृहकर जलकर नहीं जमा हुआ है। अब नगरपालिका इनको गृहकर जलकर की श्रेणी में लाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए विस्तारित क्षेत्र में स्थित मकानों का सर्वे तेजी से किया जा रहा है। इसमें सरकारी, गैर सरकारी मकानाें का सर्वे कराया जा रहा है। इसके बाद इन मकानों पर टैक्स आरोपित किया जाएगा।


टैक्स से बढ़े आय से होंगे विकास कार्य
नगरपालिका परिषद की नई कर नीति से टैक्स कलेक्शन में भारी वृद्धि होने की उम्मीद है। अब तक नगरपालिका एक करोड़ रुपये से अधिक का कर वसूल चुकी है। इस धन से नगरपालिका नगरीय क्षेत्र में विकास कार्य कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed