फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Relocating the goods yard from the city center will bring relief from traffic jams.

Deoria News: शहर के बीच से मालगोदाम हटे तो जाम से मिलेगी राहत

Sat, 15 Aug 2026 12:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Relocating the goods yard from the city center will bring relief from traffic jams.
देवरिया। कसया ढाले पर लगने वाले जाम की सबसे बड़ी वजह देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर बना मालगोदाम है। इस मालगोदाम से रोज करीब 50 ट्रक से माल दूसरे गोदाम में भेजा जाता है। ढाले से लेकर रेलवे स्टेशन रोड तक जाम रहता है। व्यापारियों का कहना है कि अगर माल गोदाम को शहर से बाहर कर दिया जाए तो आधा जाम स्वत: ही समाप्त हो जाएगा। देवरिया सदर स्टेशन से सटे ही वर्षों पुराना मालगोदाम है। व्यापारियों ने कसया रोड पर अपने निजी गोदाम बना रखे हैं।
विज्ञापन

मालगोदाम पर आई रेक को ट्रकों के जरिए शहर के विभिन्न गोदामों में भेजा जाता है। गोदाम से माल लेकर ट्रक को कसया ढाला ही पार करना पड़ता है। इसीलिए ढाला बंद होने पर जाम विकराल हो जाता है। व्यापारी नेता विष्णु अग्रवाल की अगुवाई में कसया ढाले का विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि माल गोदाम को अगर शहर से बाहर कर दिया जाए तो वैसे ही आधी समस्या खत्म हो जाएगी। अहिल्यापुर में मालगोदाम जाने की है चर्चा : पिछले साल से ही मालगोदाम को अहिल्यापुर हाल्ट स्टेशन पर शिफ्ट करने की चर्चा है। अहिल्यापुर स्टेशन शहर से आठ किमी दूर होने के साथ ही गोरखपुर-सलेमपुर हाईवे के लिए बनाए जा रहे नए बाईपास के करीब है। बताया जा रहा है कि प्रस्तावित बाईपास पहले सोनूघाट के पास बरहज जाने वाली सड़क सलेमपुर से जुड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed