फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Refilling halted due to waterlogging; supply back on track after three days.

Deoria News: जलभराव से थमी रिफिलिंग, तीन दिन बाद पटरी पर आपूर्ति

Wed, 30 Sep 2026 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 30 Sep 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Refilling halted due to waterlogging; supply back on track after three days.
- देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, गोरखपुर, बस्ती समेत नौ जिलों में भेजी गई आपूर्ति
विज्ञापन

- रिफिलिंग कार्य ठप होने के कारण तीन करोड़ से अधिक का कारोबार रहा प्रभावित
बैतालपुर (देवरिया)। बृहस्पतिवार से शनिवार तक हुई बारिश के बाद बैतालपुर स्थित एलपीजी प्लांट में हुए जलभराव से प्रभावित गैस आपूर्ति व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए प्लांट प्रशासन ने लगातार तीन दिन तक अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद प्लांट परिसर में जलभराव का आधे से अधिक हिस्सा बाहर निकाला जा सका। इसके बाद मंगलवार सुबह करीब नौ बजे प्लांट में एलपीजी सिलिंडरों की रिफिलिंग का काम दोबारा शुरू कर दिया गया। तीन दिनों तक रिफिलिंग कार्य ठप होने से तीन करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित रहा।

रिफिलिंग शुरू होने के साथ ही आसपास के जिलों में गैस सिलिंडरों की आपूर्ति भी बहाल करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई। प्लांट से सामान्य दिनों में करीब 28 ट्रकों के जरिये प्रतिदिन विभिन्न जिलों में रसोई गैस सिलिंडर भेजे जाते हैं। जलभराव के कारण तीन दिनों तक रिफिलिंग और लोडिंग का काम प्रभावित रहने से आपूर्ति व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया था। इससे प्लांट परिसर में बड़ी संख्या में ट्रक भी खड़े हो गए थे। मंगलवार को स्थिति में सुधार के बाद देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, बलरामपुर, आजमगढ़ और जौनपुर समेत नौ जिलों को उनकी मांग के अनुरूप दो-दो गाड़ियों की आपूर्ति की गई।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, रिफिलिंग और लोडिंग का काम अब जारी रहेगा। प्राथमिकता के आधार पर अलग-अलग जिलों की मांग पूरी की जा रही है। प्लांट प्रशासन का कहना है कि जलभराव के कारण बंद हुई व्यवस्था को तेजी से सामान्य किया जा रहा है। पानी निकालने के लिए तीन दिनों से पंपिंग सेट लगाए गए थे। कर्मचारियों की टीम लगातार पानी निकालने में जुटी रही। आधे से अधिक पानी बाहर निकलने के बाद रिफिलिंग का काम शुरू कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीपीसीएल एलपीजी प्लांट के प्रबंधक शमीउल्लाह ने बताया कि जलभराव दूर करने के लिए तीन दिनों से लगातार पंपिंग सेट लगाए गए थे। पानी निकलते ही मंगलवार सुबह करीब नौ बजे रिफिलिंग और लोडिंग शुरू करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed