फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Reduction in the velocity of Saryu, flood water reached Ramjanki Marg

Deoria News: सरयू के वेग में आई कमी, रामजानकी मार्ग तक पहुंचा बाढ़ का पानी

Mon, 14 Aug 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 14 Aug 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Reduction in the velocity of Saryu, flood water reached Ramjanki Marg
बरहज। सरयू में पिछले करीब एक सप्ताह से सैलाब उमड़ आया है। जिससे नदी का पानी बेलडॉड़ गांव के निकट रामजानकी मार्ग तक पहुंच गया है। हालांकि पिछले 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 15 सेमी की कमी दर्ज की गई है, लेकिन मुश्किलें बरकरार हैं।
विज्ञापन

सरयू के जलस्तर में वृद्धि से राप्ती भी उफान पर है। थाना घाट पर बने मीटर गेज पर सरयू खतरे के निशान 66.50 से 85 सेमी ऊपर 67.35 मीटर पर बह रही है। हालांकि शनिवार को नदी खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर 67.50 मीटर तक पहुंची थी। नदी के उफनाने से परसियां देवार के नकियहवा, भरटोला, बिचला टोला, चौधरीपुरवा, बरमहवां, जबकि विशुनपुर देवार के स्कूलहिया, कत्लहिया, चौहान बस्ती, लोहार टोला, बांके टोला, जरलहवा और दलित बस्ती तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। वहीं भदिला प्रथम गांव टापू बना हुआ है। नगर स्थित सरयू नदी तट पर बने 12 घाटों की सीढि़यां डूब गई हैं। बाढ़ का पानी खेतों के रास्ते बेलडॉड़, राजपुर-नौकाटोला गांव के निकट रामजानकी मार्ग तक पहुंच गया है। जलस्तर में कमी आने के बाद दुश्वारियां बनी हुई हैं। कपरवार स्थित संगम तट पर बने दौलाबंद पर गंगा यादव के मक्के खेत के करीब नदी कटान कर रही है। जलस्तर में आई कमी और कटान शुरु होने से लोग सहमे हुए हैं। सहायक अभियंता, बाढ़ खंड अशोक द्विवेदी ने बताया कि सरयू के जलस्तर में 15 सेमी की कमी दर्ज किया गया है। हालात नियंत्रण में है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed