फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Recruitment of drivers in the depot next month by organizing a fair

Deoria News: मेला लगाकर अगले माह डिपो में चालकों की भर्ती

Mon, 23 Mar 2026 02:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Recruitment of drivers in the depot next month by organizing a fair
विभाग दिलाएगा हैवी वाहन चलाने की ट्रेनिंग, मुख्यालय के अलावा तहसीलों पर आयोजन
विज्ञापन

महराजगंज। नए वित्तीय सत्र के पहले माह में परिवहन निगम चालकों की भर्ती के लिए रोजगार मेला लगाएगा। महराजगंज डिपो ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। रोजगार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को हैवी वाहन संचालित करने का प्रशिक्षण देने का इंतजाम भी किया गया है। उम्मीद है कि इस पहल से डिपो में चालकों की कमी दूर हो सकेगी।
महराजगंज डिपो में कुल 76 रोडवेज बसें संचालित हैं। इनमें 6 अनुबंधित बसें हैं। इसके सापेक्ष 90 चालकों की तैनाती है। जबकि लंबी दूरी की बसों में दो चालक भेजने होते हैं। लंबी दूरी की बसों की संख्या 15 है। ऐसे में पर्याप्त चालकों की अनुपलब्धता के कारण कानपुर व प्रयाग जैसे लंबी दूरी वाली बसों में भी डिपो से एक ही चालक भेजे जा रहे। चालकों की कमी लगभग एक वर्ष से बनी है। भर्ती के लिए डिपो ने मौजूदा वित्तीय सत्र में कुल 13 रोजगार मेला लगाकर सिर्फ 5 की भर्ती ही हो सकी। लोकल की 61 बसों के लिए महज 60 चालक हैं। रोजाना कुछ चालक छुट्टी पर रहते हैं। महराजगंज डिपो को फिलहाल 25 चालकों की जरूरत है। अब नए सत्र में एक बार फिर डिपो जिला मुख्यालय के अलावा तहसील मुख्यालयों पर भी रोजगार मेला लगाकर चालकों की भर्ती करेगा।
विज्ञापन

आवेदक अन्य योग्यता जैसे लंबाई, उम्र, आठवीं कक्षा उत्तीर्ण होने जैसी शर्त पूरी करता है तो डिपो उसे प्रशिक्षण के लिए राज्य मुख्यालय भेजेगा। परिवहन निगम की तरफ से प्रशिक्षण के इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
चालकों की समस्या का समाधान करने के लिए अप्रैल में जिला मुख्यालय के अलावा निचलौल, फरेंदा व नौतनवां में रोजगार मेला लगाया जाएगा। इसमें चयनित अभ्यर्थियों को परिवहन निगम के राज्य कार्यालय 15 दिन हैवी वाहन संचालित करने के अनुभव के लिए भेजा जाएगा। उम्मीद है कि इससे चालकों की समस्या दूर हो जाएगी।
-सर्वजीत वर्मा, एआरएम महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed