फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Recovery is being done with the help of sticks in the name of stand

Deoria News: स्टैंड के नाम पर लाठी डंडे के बूते हो रही वसूली

Wed, 07 May 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 07 May 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Recovery is being done with the help of sticks in the name of stand
मालवाहकों को सड़क के बीचों बीच खड़ा कराकर जबरन वसूली करते ठेकेदार के लोग। 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। सलेमपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर बस स्टैंड की पास लाठी-डंडे के बूते मालवाहकों से वसूली की जा रही है। जबकि तीन माह पहले एसपी विक्रांत वीर के निर्देश पर सीओ ने वसूली को अवैध बताते हुए बंद करा दी थी।
सोमवार को नगर पंचायत ने नायब तहसीलदार गोपालजी के नेतृत्व में पुनः टेंडर प्रक्रिया पूरी कर 79 लाख वाली टैक्सी स्टैंड को सिर्फ 20 लाख, 10 हजार रुपये में कर दिया। आरोप है कि ठेके के बाद ठेकेदार के लोगों की दबंगई शुरू हो गई है। इसकी शिकायत कई लोगों ने उच्चाधिकारियों से की है।
विज्ञापन

नगर पंचायत ने सोहनाग रोड स्थित फौजी हाउस और नगर पंचायत कार्यालय के पास टैक्सी व ऑटो स्टैंड के लिए स्थान तय किया है, मगर चालक सड़क पर गाड़ी खड़ी कर सवारी भरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से जाम की समस्या बनी रहती है। जाम की समस्या को देखते हुए एसपी विक्रांत वीर के निर्देश पर सीओ दीपक शुक्ला ने तीन माह पहले सलेमपुर-देवरिया मुख्य मार्ग बस स्टैंड की वसूली को अवैध बताते हुए बंद करा दिया था।
आरोप है कि टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ठेकेदार ने एसपी के निर्देश का उल्लंघन करते हुए दोबारा बस स्टैंड के पास अपने लोगों से वसूली कराई जा रही है। नगर पंचायत के ईओ मृदुल सिंह ने बताया कि कोरोना काल के पहले 79 लाख में स्टैंड हुआ था। इसके बाद 59 लाख में हुआ।

फिर कोरोना के चलते बंद कर दिया गया। पिछले वर्ष टेंडर जारी किया तो ठेकेदार नहीं पहुंच रहे थे। इसके चलते कम में टेंडर किया गया। उसी को आधार बनाकर इस बार भी टेंडर हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed