फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Realize mission life based concept

Deoria News: मिशन लाइफ आधारित संकल्पना को करें साकार

Sun, 21 May 2023 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 21 May 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Realize mission life based concept
मिशन लाइफ कार्यक्रमों की डीएम ने की समीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को सदर तहसील स्थित सभागार में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री के मिशन लाइफ आधारित संकल्पना को सफल बनाने के लिए आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा की। डीएम ने कहा कि मिशन लाइफ के तहत नीति आयोग की ओर से सात बिंदुओं के अंतर्गत 75 गतिविधियां चिह्नित की गई हैं।
उन्होंने कहा कि गतिविधियों में ऊर्जा दक्षता, जल संरक्षण, सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग में कमी, सतत खाद्य प्रणाली को अपनाना, अपशिष्ट में कमी (स्वच्छता अभियान) स्वस्थ जीवन शैली को अंगीकृत करना एवं ई-अपशिष्ट को कम करना आदि शामिल है। पांच जून तक विभिन्न स्थानों पर एक हजार से अधिक इवेंट्स ऑर्गेनाइज किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि उपलब्ध संसाधनों के विनाशकारी उपभोग के स्थान पर विवेकपूर्ण व समझदारी भरे उपयोग को जन अभियान व जन-आंदोलन बनाना आवश्यक है। इसके लिए व्यापक जन सहभागिता एवं जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। बताया कि अभियान के अंतर्गत खाद्य एवं रसद विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायती राज, शहरी विकास विभाग सहित कुल 17 विभागों को चिह्नित किया गया है, जो मिशन लाइफ एवं संधारणीय पर्यावरण से जुड़ी गतिविधियों को आयोजित करेंगे। जिलाधिकारी ने समस्त विभागों अंतर्विभागीय समन्वय स्थापित कर अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का इस प्रकार से उपभोग किया जाए जिससे कि भविष्य की पीढि़यों को किसी संसाधन की कमी न हो व स्वच्छ पर्यावरण मिल सके।
विज्ञापन

डीएफओ जगदीश आर ने बताया कि पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक व्यापक लाइफ शपथ कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें जनपद के समस्त प्रतिनिधियों के साथ अधिकाधिक संख्या में स्थानीय नागरिकों को भी शामिल किया जाएगा। इस दौरान स्वच्छता अभियान, अमृत सरोवर व तालाबों की सफाई, ठोस एवं द्रव अपशिष्ट प्रबंधन के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। बैठक में पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, सीडीओ रवींद्र कुमार, सीएमओ डॉ राजेश झा, एसडीएम सौरभ सिंह, सीओ श्रीयश त्रिपाठी सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed