फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   reached who team

पत्नी व बेटे की जांच करने पहुंची डब्लूएचओ टीम

Mon, 25 May 2020 10:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
reached who team
कोरोना पॉजिटिव मिला है युवक, प्रसव के बाद पत्नी से मिलने आया था सीएचसी
विज्ञापन

हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग, डीएम ने किया गांव का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। ब्लॉक के कस्बा सलेमपुर गांव का कोरोना संक्रमित युवक 16 मई को सीएचसी में प्रसव के बाद 17 मई को पत्नी व बच्चे से मिला था। यहां उसे नवजात को गोद में भी उठाया था। यहां थर्मल स्क्रीनिंग में चिकित्सकों ने उसे देवरिया जिला अस्पताल जाकर जांच कराने की सलाह दी। सामान घर वालों को देकर वह देवरिया चला गया। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। रविवार देर शाम को डब्लूएचओ की टीम के साथ डीएम अमित किशोर कोरोना पॉजिटिव युवक के गांव पहुंचे।

डीएम ने पूरे गांव को सैनिटाइज करने का निर्देश दिया। टीम ने घर जाकर युवक की पत्नी व मासूम बेेटे का सैंपल लिया। पॉजिटिव मिला युवक सैंपल देने के बाद देवरिया स्थित नंद पैलेस में क्वारंटीन हो गया था। सीएचसी के प्रभारी डॉ. अतुल कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के साथ आई टीम ने कोरोना पॉजिटिव युवक की पत्नी व बेटे का सैंपल लिया है। उनकी रिपोर्ट आने के बाद ही सही स्थिति का पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed