फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Ravindra Pratap Malla became the chairman of the co-operative bank

Deoria News: रविंद्र प्रताप मल्ल बने को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष

Sat, 24 Jun 2023 12:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Ravindra Pratap Malla became the chairman of the co-operative bank
दी देवरिया कसया कोआपरेटिव बैंक के निर्विरोध नव निर्वाचित अध्यक्ष रविंद्र प्रताप मल्ल व उपाध्यक्
भाजपाइयों ने किया स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। देवरिया-कसया सहकारी बैंक लिमिटेड देवरिया के अध्यक्ष का चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुआ। इसमें भाजपा के उम्मीदवार पूर्व विधायक, व्यापारी नेता रविंद्र प्रताप मल्ल निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए। सुबह 10 से 12 बजे तक नामांकन का समय निर्धारित था। जिसमें अध्यक्ष पद पर एकमात्र नामांकन भाजपा के उम्मीदवार के रूप में रविंद्र प्रताप मल्ल तथा उपाध्यक्ष पद पर राघवेंद्र सिंह उमंग ने किया। नामांकन पत्र जांच के बाद 2.00 बजे निर्वाचन अधिकारी अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव ने अध्यक्ष पद पर रविंद्र प्रताप मल्ल और उपाध्यक्ष पर राघवेंद्र सिंह उमंग को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया।
निर्विरोध निर्वाचित होने की जानकारी पर भाजपाई खुशी से झूम उठे। राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, सांसद डा.रमापतिराम त्रिपाठी, एमएलसी डॉ. रतन पाल सिंह, एमएलसी देवेंद्र सिंह, विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष कुशीनगर प्रेमचंद मिश्रा, पूर्वजिलाध्यक्ष विजय कुमार दूबे, विशम्भर मिश्रा, विजय बहादुर दूबे, शिवकुमार राजभर, जितेंद्र राव, अंबिकेश पांडेय आदि ने प्रसन्नता जताई।
विज्ञापन

----------
एमएलसी के रणनीति ने विपक्ष को किया चित्त
को-ऑपरेटिव बैंक के चुनाव की तिथि घोषित होते ही भाजपा ने देवरिया-कसया को-ऑपरेटिव बैंक के चुनाव के लिए छात्र राजनीति के माहिर खिलाड़ी रहे। एमएलसी रतनपाल सिंह को चुनाव प्रभारी घोषित कर दिया। प्रभारी बनने के बाद ही इस चुनाव को जीतने की रणनीति का खाका एमएलसी ने तैयार करना शुरू कर दिया। एमएलसी की बनाई रणनीति में विपक्ष इस तरह फंसा की एक संचालक भी नहीं बना सका, वहीं सभी संचालकों को एमएलसी ने अपनी रणनीति से निर्विरोध करा दिया। जिसका परिणाम हुआ कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed