फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Rate tickets worth one thousand rupees in two days

दो दिनों में एक हजार रुपये के रेट टिकट

Mon, 08 Mar 2021 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Rate tickets worth one thousand rupees in two days
जीएम के आगमन को लेकर सदर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म को दुरुस्त किया जा रहा है। - फोटो : DEORIA
दो दिनों में एक हजार रुपये के रेट टिकट
विज्ञापन

देवरिया। करीब 11 माह बाद पैसेंजर से एक्सप्रेस बनकर चल रहीं ट्रेनें यात्रियों को लुभा नहीं पा रही है। पहले दिन रविवार को पैसेंजर से एक्सप्रेस बनकर चलने वाली एक जोड़ी ट्रेन के लिए सदर रेलवे स्टेशन से महज 70 रुपये के टिकट की ब्रिकी हुई। सोमवार की सुबह की ट्रेन के लिए 500 रुपये के टिकट की ब्रिकी हुई।
रविवार को रेलवे ने 05142 गोरखपुर-सिवान अनारक्षित एक्सप्रेस और 05141 सिवान-गोरखपुर अनारक्षित एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया। ट्रेन आने के करीब एक घंटे पहले जनरल टिकट के लिए काउंटर खोल दिए गए। दोनों ट्रेनों में यात्रियों की संख्या काफी कम रही है। सोमवार को 05126 गोरखपुर-छपरा अनारक्षित एक्सप्रेस और 05125 छपरा-गोरखपुर अनारक्षित एक्सप्रेस का गोरखपुर-छपरा रेलवे प्रखंड पर संचालन शुरू हुआ। सुबह सदर रेलवे स्टेशन पर गोरखपुर से छपरा को जाने वाली ट्रेन के लिए 500 रुपये के टिकट की ब्रिकी हुई। इस रकम में 17 यात्रियों ने सदर रेलवे स्टेशन से यात्रा किया है। इससे साफ जाहिर होता है कि अभी यात्रियों को यह ट्रेनें नहीं आकर्षित कर पा रही है। बोगियों में अधिकांश सीटें खाली देखने को मिली। सदर रेलवे स्टेशन से पैसेंजर से एक्सप्रेस बनकर ट्रेनों का संचालन तो शुरू हो गया, लेकिन जनरल टिकट के लिए लगे तीन एटीवीएम (आटोमैटिक टिक वेंडिंग मशीन) खराब पड़े हुए है। इसके कारण यात्रियों को दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

उधर, रेलवे के महाप्रबंधक 12 मार्च को सदर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करेंगे। इसको लेकर स्टेशन को चकाचक करने में जिम्मेदर जुट गए हैं। स्टेशन की रंगाई-पुताई की जा रही थी। साफ-सफाई करने कर स्टेशन परिसर को बेहतर बनाने का कार्य किया जा रहा है। सोमवार को ब्लास्ट रेबूलेटिंग मशीन से ट्रैक के दोनों किनारे पर कार्य किया गया। प्लेटफार्म पर टाइल्स लगाने का कार्य भी तेजी से किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाप्रबंधक 12 मार्च को स्टेशन का निरीक्षण करेंगे। अभी पैसेंजर से एक्सप्रेस बनीं ट्रेनों में रविवार को दो लोगों ने ही टिकट लिया था। पंचायत चुनाव और कुछ जानकारी के अभाव में यात्री नहीं आ रहे है। धीरे-धीरे यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा।

राजाराम, डीएसआई
ट्रेनों के चलने से लोगों को मिली राहत
भाटपाररानी। सोमवार की सुबह 6:30 बजे 11 महीने बाद पहली बार पैसेंजर एक्सप्रेस ट्रेन भाटपाररानी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष पप्पू जायसवाल, देवेश गुप्ता, राम दरस गुप्ता, छात्र नेता रामजी यादव उर्फ भूलन, इम्तियाज अहमद, अल्ताफ खान, केपी सिंह, जेपी यादव ने बताया कि ट्रेनों के संचालन शुरू होने से काफी राहत मिली है। इससे सबसे ज्यादा राहत व्यापारी और छात्र को मिली है। क्योंकि अब काउंटर से जनरल टिकट मिलने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed