फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Rat bites wire of semi-auto analyzer machine, testing halted

Deoria News: चूहे ने काटा सेमी आटो एनलाइजर मशीन का तार, ठप पड़ी जांच

Wed, 10 Dec 2025 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 10 Dec 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Rat bites wire of semi-auto analyzer machine, testing halted
बंद पड़ी मशीन। संवाद 
लार। सीएचसी के बीपीएमयू में लगा सेमी आटो एनलाइजर जांच मशीन का तार चार दिन पहले चूहा ने काट दिया। इससे मशीन का संचालन बंद हो गया है। इलाज कराने आ रहे मरीजों को मजबूर होकर बाहर जाकर जांच कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में उनके उपर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। मशीन को जल्द ठीक कराने के लिए लोगों ने मांग की है।लार सीएचसी में क्षेत्र के अलावा बिहार के सीमावर्ती इलाके के लोग भी इलाज कराने आते हैं। प्रतिदिन चार सौ से पांच सौ ओपीडी की जाती है। ठंड के मौसम में मरीजों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन

सबसे अधिक मरीज बीपी खुजली, पेट दर्द और सर्दी जुखाम के पहुंच रहे हैं। डॉक्टर लक्षण के अनुसार दवा लिख आराम करने की सलाह दे रहे हैं। आराम नहीं मिलने पर मरीजों की आवश्यक जांच करा रहे हैं।मंगलवार को 20 से अधिक मरीजों की लिपिड प्रोफाइल, लिबर की जांच, किडनी की जांच कराने की सलाह डॉक्टरों ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों के साथ आए तीमारदार बीपीएमयू पहुंचे।लैब टेक्नीशियन ने बताया कि सेमीआटो एनलाइजर मशीन के तार को चूहा ने काट दिया है। इसके वजह से जांच नहीं हो पा रही है। यह सुनकर जांच कराने आए मरीज वापस लौट गए। चिकित्साधीक्षक डॉ. बीवी सिंह ने बताया कि जांच मशीन के तार को चूहे ने काट दिया है। इसकी वजह से जांच प्रभावित है। इसे ठीक कराने के लिए पत्र लिख टेक्नीशियन बुलाने की मांग की गई है। जल्द ही मशीन ठीक करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed