फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Rapti's havoc continues on Gaighat for 70 years, it has destroyed it twice

Deoria News: 70 साल से गायघाट पर जारी है राप्ती का कहर, दो बार उजाड़ भी चुकी

Mon, 19 May 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 19 May 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Rapti's havoc continues on Gaighat for 70 years, it has destroyed it twice
गायघाट गांव के समीप कटान करती राप्ती नदी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मदनपुर/रुद्रपुर। देवरिया और गोरखपुर जिले की सीमा पर बसे गायघाट गांव वालों की मुसीबत दूर नहीं हो रही है। राप्ती नदी लगातार 70 साल से गांव वालों को दौड़ा रही है। दो बार गांव को उजाड़ चुकी नदी अब तीसरे गांव के पास बंधे से सटकर बह रही है। कटानरोधी काम होने के बावजूद यहां ग्रामीणों को हर बार बाढ़ में खतरा बना रहता है। हालांकि सिंचाई विभाग पिछले दो साल से नदी की धारा मोड़ कर गांव को बचाने के प्रयास में जुटा है।
वर्तमान में बसा गायघाट गांव वर्ष 1978 में बाढ़ के दौरान वर्तमान में स्थित गोरखपुर जिले सेमरा गांव के समीप बताया जाता है। ग्रामीणों के अनुसार, दो बार आई प्रलयंकारी बाढ़ के बाद वह करीब डेढ़ किमी दूर हो गए।
विज्ञापन

नदी तब भी पीछा करना नहीं छोड़ी। वर्ष 1998 में ग्रामीणों को जबरदस्त बाढ़ का कहर झेलना पड़ा। बांध कटने से पूरा गांव चपेट में आ गया और करीब सौ मीटर दूर आबादी ने नया डेरा डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर साल बाढ़ के दंश को देख तीन दर्जन से अधिक परिवार शहर की तरफ पलायन कर गए। वह खीरी लखमीपुर जिले और मदनपुर, महेन के पास बस गए।
गांव को बचाने के लिए बने बंधे पर जबरदस्त कटान को रोकने के लिए दो साल पहले कंकरीट का पारकोपाइन प्रोजेक्ट से काम कराया गया, मगर नदी का यू टर्न सीधे ठोकर मारने के कारण बांध कटता रहा। अब नदी का रुख मोड़ने के प्रयास में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed