फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   rapist arrested

Deoria News: दुष्कर्म का आरोपी 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Fri, 09 Feb 2024 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 09 Feb 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
rapist arrested
न्यायालय से एनबीडब्ल्यू जारी होने के बावजूद चल रहा था फरार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। गौरी बाजार थाने की पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के 25 हजार के इनामी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ न्यायालय से एनबीडब्ल्यू जारी हुआ था। फिर भी वह फरार चल रहा था।

पुलिस के मुताबिक, एक नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में गौरी बाजार थाने की पुलिस ने बैजनाथ गुप्ता नाम के व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया था। वह गौरी बाजार का निवासी है। वह मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही फरार था। उसके विरुद्ध न्यायालय की ओर से एनबीडब्ल्यू की कार्रवाई भी की गई थी। इसके बाद भी वह पुलिस के हाथ नहीं आ रहा था। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बैजनाथ गुप्ता पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किय था। उसे गौरी बाजार थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को रेलवे पश्चिमी ढाला के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष दिनेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी फरार चल रहा था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed