फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Rapid raids in search of the accused children imprisoned

Deoria News: आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ छापे, स्कूली बच्चे परिवार के साथ घरों में कैद

Fri, 06 Oct 2023 11:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Updated Fri, 06 Oct 2023 11:36 AM IST
सार

गांव के चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा है। गांव में हर आने-जाने वाले का रिकॉर्ड पुलिस तैयार कर रही है। वहीं, पुलिस की पहरेदारी से गांव में अन्य ग्रामीणों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित होने लगी है। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।

विज्ञापन
Rapid raids in search of the accused children imprisoned
फतेहपुर में छह लोगों की हत्या के बाद स्व प्रेम यादव के गांव में बच्चों में दिखा खौफ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले में फतेहपुर गांव के लेड़हा टोला में सामूहिक हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में पुलिस ने बुधवार की रात कई स्थानों पर ताबड़तोड़ छापे मारे। पुलिस की कार्रवाई से आरोपियों के सगे-संबंधी भी सहमे हुए हैं।
विज्ञापन


गांव के चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा है। गांव में हर आने-जाने वाले का रिकॉर्ड पुलिस तैयार कर रही है। वहीं, पुलिस की पहरेदारी से गांव में अन्य ग्रामीणों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित होने लगी है। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भी गांव के अधिकांश बच्चे स्कूल नहीं गए। गांव के हर मोड़ पर पुलिस के पहरे और आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर चलने की कार्रवाई की आशंका से ग्रामीण सहमे हैं। वह किसी बवाल की आशंका को देखते हुए पाल्यों को घरों से बाहर निकलने नहीं दे रहे हैं। गांव में स्कूल बस भी नहीं पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: राइफल-तमंचों से बरसाई थीं सत्यप्रकाश और परिवार पर गोलियां, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

घटना में एक पक्ष के 27 नामजद और 50 अज्ञात लोगों में से पुलिस अब तक 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। सात नामजद सहित 50 अज्ञात की तलाश तेजी से की जा रही है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव के परिजनों से मिलने वालों पर पुलिस की निगाह बनी हुई है। महिलाएं गांव में आने-जाने वाले अधिकारियों की गाड़ी पर टकटकी लगाए देख रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed