फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Raped a girl on the pretext of marriage, then got her aborted

Deoria News: शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, फिर कराया गर्भपात

Sun, 08 Dec 2024 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Raped a girl on the pretext of marriage, then got her aborted
-एसपी को तहरीर देकर पीड़िता ने न्याय की लगाई गुहार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

तरकुलवा। एक युवक द्वारा शादी का झांसा देकर गांव की युवती से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि गर्भवती होने के बाद युवक ने उसका जबरदस्ती गर्भपात करा दिया। पीड़िता ने एसपी संकल्प शर्मा को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।


थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने एसपी को तहरीर दी है। कहा है कि 11 नवंबर 2021 को अकेला देखकर गांव का एक युवक उसके घर में घुस गया और जबरदस्ती पकड़ कर दुष्कर्म किया। 12 फरवरी 2023 को युवक उसको अपने घर बुलाकर दस दिन तक रखा। उसने शादी का झांसा देकर यह बात पुलिस से नहीं बताने को कही। इस बीच वह गर्भवती हो गई। इसके बाद आरोपी युवक ने जबरदस्ती गर्भपात कराया। इसके बाद उसे महाराष्ट्र लेकर चला गया। कुछ दिन वहां साथ रखने के बाद कोर्ट मैरेज करने की बात कह उसे लेकर गांव आया, लेकिन अब तक शादी नहीं किया। आरोप है कि 8 अगस्त को युवक ने उसको अपने घर बुलाया और जान मारने की नियत से उस पर प्राणघातक प्रहार किया। युवक के घर वाले एकराय होकर युवती को मारपीट कर घायल कर दिए। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। युवती ने थाने पर कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed