{"_id":"658c6f6f5bf270f5660528e4","slug":"rape-of-innocent-child-after-luring-her-with-toffee-arrested-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-16093-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: टॉफी का लालच देकर मासूम के साथ दुष्कर्म, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: टॉफी का लालच देकर मासूम के साथ दुष्कर्म, गिरफ्तार
Thu, 28 Dec 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। घर के बाहर खेल रही सात साल की बच्ची को टॉफी का लालच देकर एक अधेड़ ने मंगलवार की रात दुष्कर्म किया। मासूम के शोर मचाने पर जब मोहल्ले के लोगों पहुंचे, तो आरोपी भागने लगा। लोगों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। बच्ची की मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेजा गया।
घटना कोतवाली क्षेत्र के मझौलीराज नगर पंचायत के एक मोहल्ले की है। बच्ची की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार की शाम को उनकी बच्ची घर के पास खेल रही थी। इसी बीच मोहल्ले के एक अधेड़ ने उसको टॉफी देने के बहाने बुलाया और उसे बहला फुसलाकर एक मंदिर के पीछे ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
बच्ची के चीखने-चिल्लाने पर आसपास के लोग पहुंचे और आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया। चौकी प्रभारी अश्वनी प्रधान ने बताया कि मंगलवार की रात में घटना हुई थी। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जेल भेजा गया है।