फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Rape and POCSO Act section increased, accused arrested

Deoria News: दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ा आरोपी की हुई गिरफ्तारी

Sat, 13 Jul 2024 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Rape and POCSO Act section increased, accused arrested
- खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला, 30 जून को पुलिस ने मां की तहरीर पर दर्ज किया था अपहरण का केस
विज्ञापन

- न्यायालय में बयान होने के बाद धाराओं में हुई बढ़ोतरी, गया जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव के एक युवक के खिलाफ दर्ज अपहरण के केस में पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ा दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। बृहस्पतिवार की रात पुलिस ने आरोपी को गांव के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
29 जून को पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने गांव के युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। न्यायालय में बयान के बाद पुलिस ने धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि पुलिस ने इस मामले में आरोपी के पिता और भाई पर भी धमकी का केस दर्ज किया है। खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक 14 साल की उम्र की एक किशोरी को चार साल पहले अपने प्यार के जाल में फंसा लिया और उसी समय से किशोरी का शारीरिक शोषण करने लगा। आरोप था कि जब माता-पिता मजदूरी करने निकल जाते थे तो वह घर आ जाता था और किशोरी को शादी का झांसा देकर लंबे-लंबे सपने दिखाकर उससे शारीरिक संबंध बनाता था।
विज्ञापन

जून में युवक किशोरी को लेकर कहीं भाग गया और जब माता-पिता दबाव बनाया तो 11 दिनों बाद घर लाकर छोड़ गया। मां आरोपी के घर उलाहना देने पहुंची तो पिता और भाई ने धमकी दी। फिर उन्होंने थाने आकर तहरीर दी। पुलिस अपहरण का केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई। पुलिस बयान के बाद न्यायालय में पीड़िता ने बयान दिया। पुलिस ने बुधवार को केस में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाते हुए आरोपी की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआई दिनेश सिंह यादव ने बृहस्पतिवार आधी रात को आरोपी को उसके गांव के बाहर से गिरफ्तार किया। थानेदार दिग्विजय सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि जैसे ही दुष्कर्म की धारा की बढ़ोतरी हुई आरोपी की तलाश पुलिस करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed