फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Rape accused absconded due to mistake in search in jail

Deoria News: जेल में तलाशी में चूक से फरार हो गया दुष्कर्म का आरोपी

Thu, 29 Dec 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Rape accused absconded due to mistake in search in jail
जेल में तलाशी में चूक से फरार हो गया दुष्कर्म का आरोपी
विज्ञापन

देवरिया। जेल गेट के बंदी रक्षकों की लापरवाही का फायदा उठाकर अमन पांडेय फरार हो गया। इस मामले में जांच बैठा दी गई है। बंदी रक्षकों की लापरवाही का फायदा शातिर उठाते रहे हैं।
जेल सूत्रों के अनुसार, कोई भी मुुलाकाती अगर किसी बंदी व कैदी से मिलने जाता है तो उसके हाथ पर मुहर लगती है। लौटते समय उसे देखा जाता है। पर अमन के मामले में जेल गेट पर तलाशी लेने वाले बंदी रक्षकों ने लापरवाह ढंग से तलाशी ली। इसका फायदा उसने उठा लिया, क्योंकि अगर हाथ पर लगी मुहर को देखा गया रहता तो उसकी चालाकी पकड़ ली गई होती। इसी तरह अभी कुछ दिन पहले एक बंदी मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए आया था, उसने भी भागने की कोशिश की थी। हालांकि, बंदी रक्षकों की नजर उस पर पड़ गई।
विज्ञापन

नवंबर माह में अयोध्या जिले के खिरावन बाहुन बाजार थाना क्षेत्र के इनायत नगर का प्रवीन उर्फ प्रदीप पाल हत्या के आरोप में जेल में बंद था। दो नवंबर को बंदी रक्षक उसे जिला अस्पताल लेकर गए थे। वहां से वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। अब तक पुलिस उसे नहीं पकड़ पाई है। अब देखना है कि जांच कमेटी की गाज कितने जेल कर्मियों पर गिरती है, क्योंकि अमन के मामले में लापरवाही ही मुख्य कारण है, जिससे वह फरार होने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल से इससे पहले भी फरार हो चुका है बदमाश
देवरिया। जेल की सुरक्षा व्यवस्था में इससे पहले भी बदमाश सेंध लगा चुके हैं। वर्ष 2005 में फिल्म अभिनेत्री मनीषा कोइराला के निजी सचिव का हत्यारोपी व बदमाश दीपक सिंह उर्फ दीपू जेल से फरार हो चुका है। वाराणसी निवासी दीपक सिंह को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई। इस बदमाश के बारे में चर्चा है कि झारखंड में मुठभेड़ के दौरान उसे मार दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed