{"_id":"60fb0f3a8ebc3e57f71d44f9","slug":"rampage-at-chc-for-vaccination-salempur-news-gkp4029669150","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीका लगवाने उमड़े लोग, पंजीकरण के लिए मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीका लगवाने उमड़े लोग, पंजीकरण के लिए मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीका लगवाने उमड़े लोग, पंजीकरण के लिए मारपीट
लार। सीएचसी में वैक्सीन लगवाने के लिए भीड़ उमड़ रही है। रजिस्ट्रेशन काउंटर तक पहुंचने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। शुक्रवार को लाइन में लगे लोगों में मारपीट हो गई। कई लोगों को हल्की चोटें आई हैं। इससे अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई। मौजूद लोगों के हस्तक्षेप से किसी तरह मामला शांत हुआ। सीएचसी अधीक्षक का आरोप है कि लिखित मांग के बाद भी पुलिस कर्मी की ड्यूटी नहीं लगाई गई है।
सीएचसी में शुक्रवार सात बजे से ही टीकाकरण कराने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां करीब पांच सौ से अधिक लोगों को पर्ची जारी कर दी गई। पर्ची के अनुसार महिला पुरुष अलग अलग रजिस्ट्रेशन काउंटर पर टीकाकरण के लिए कतार में खड़े हो गए। इसके बाद अस्पताल पहुंचे लोगों को कहा गया कि भीड़ खत्म होने के बाद दोबारा पर्ची देकर रजिस्ट्रेशन और फिर टीकाकरण कराया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, महिला अस्पताल के पुरुष रजिस्ट्रेशन काउंटर पर कतार में लगे लोगों में पहले काउंटर तक पहुंचने के लिए मारपीट हो गई। कई लोगों को हल्की चोटें आई हैं। इस दौरान टीकाकरण कराने आए लोगों में अफरातफरी मच गई। मौजूद लोगों के हस्तक्षेप से किसी तरह मामला शांत हुआ। उधर, सीएचसी अधीक्षक डॉ. बीबी सिंह ने बताया कि थाने को लिखित सूचना देकर टीकाकरण कराने आ रही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की मांग की गई थी। एसडीएम सलेमपुर ने भी पुलिस कर्मियों की ड्यूटी अस्पताल में लगाने के निर्देश दिए थे। बावजूद अब तक ड्यूटी नहीं लगी।
विज्ञापन
भेदभाव पर दर्ज कराएंगे मुकदमा
लार। सीएचसी में टीकाकरण कराने आए लोगों ने पर्ची देने में भेदभाव का आरोप लगाया है। लोगों ने इसकी शिकायत अधीक्षक डॉ. बीबी सिंह से की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए अधीक्षक ने कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी कि अगर दोबारा किसी के साथ भेदभाव की शिकायत मिली तो आरोपी कर्मचारी पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। अधीक्षक के सख्त निर्देश से कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।