फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ramnavami celebrated

Deoria News: जयघोष और बधाई गीतों के बीच मनाया श्रीराम जन्मोत्सव

Thu, 18 Apr 2024 03:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 18 Apr 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
ramnavami celebrated
रामनवमी अवसर पर राम जानकी मंदिर आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में उप​स्थित भक्त।संवाद
..फोटो समाचार
विज्ञापन

मंदिरों में गूंजे जयकारे, हवन के बाद घरों में पूजी गईं कन्याएं

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शक्तिपीठों और राम मंदिरों में बुधवार को धूमधाम से रामनवमी मनाई गई। नौ दिन व्रत रहने वाले उपासकों ने देवी दुर्गा के नौवें रूप मां सिद्धिदात्री की विधि-विधान से अराधना के बाद हवन-पूजन किया।
चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन शहर के रामजानकी मंदिर में श्रीराम लीला समिति की ओर से जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूजन व भक्ति गीतों के बीच भगवान राम का जन्म हुआ। बधाइयां लुटाई गईं। उधर, नौ दिन व्रत रहकर देवी के नौ रूपों की उपासना करने वाले साधकों ने आचार्य की देखरेख में हवन-पूजन किया और पूर्णाहुति दी। आचार्य पं. विवेक उपाध्याय ने बताया कि नौ दिन व्रत रहने वाले उपासक बृहस्पतिवार को पारण करेंगे।
विज्ञापन

उधर, शक्तिपीठों में पूजन-अर्चन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। अहिल्यापुर स्थित अहिलवार मंदिर, खोरीबारी रामपुर के मठिया मंदिर, लाहिलपार, भटनी के जलपा माई मंदिर, मझौलीराज के भगड़ा भवानी मंदिर आदि जगहों पर मेला भी लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयघोष के बीच मनाई गई रामनवमी
...फोटो
पैकौली। क्षेत्र के पवहारी आश्रम कुटी पर बुधवार की दोपहर में पीठ के उत्तराधिकारी कौशलेंद्र दास की देखरेख में रामनवमी मनाई गई। पुरोहित अनुराग चंद मिश्र, पं. मनीष कुमार शुक्ल, संपूर्णानंद मिश्र ने मंत्रोच्चार किया। इसके पूर्व श्रीराम प्रतिमा का विधिवत शृंगार किया गया। आरती कर बधाई गीतों व भजन-कीर्तन के बीच जन्मोत्सव आयोजित किया गया। इस दौरान अरुणेश मिश्र, सिद्धार्थ शाही, रौनक शाही, विनय शाही, संतोष तिवारी, योगेंद्र पाठक आदि मौजूद रहे।



निकाली गई रामलला की शोभायात्रा

फोटो
भाटपाररानी। नगर में बुधवार को रामनवमी के पावन अवसर पर रामलला की शोभायात्रा गाजे-गाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा दोपहर में राम जानकी मंदिर से श्री राम जन्मोत्सव के बाद आरंभ की गई। यह नगर के आर्य चौक, शिव मंदिर रोड, दुर्गा मंदिर रोड, स्टेशन रोड, केन यूनियन रोड, अस्पताल गेट होते हुए नगर के बेलपार चौराहे पर पहुंची। वहां से वापस होकर मालवीय रोड, बापू रोड, रतसिया रोड होते हुए राम जानकी मंदिर पर आकर समाप्त हो गई। इस दौरान हाथी, घोड़ा व बैंडबाजा आकर्षण का केंद्र रहे। रामजन्म कार्यक्रम होने के बाद उपनगर के रामजानकी मंदिर के पुजारी अंगद पांडेय ने सांसद रविंद्र कुशवाहा, जिपंअ पं. गिरीश चंद तिवारी, विधायक सभाकुंवर, सेवानिवृत्त जज अशोक सिंह कुशवाहा, अश्वनी सिंह, गोली त्रिकाल तथा मंदिर समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों की उपस्थिति में राम जानकी का मूर्ति का पूजन कराया। दिल्ली से आए कलाकारों ने मालवीय तिराहे पर राम, सीता, हनुमान की झांकी प्रस्तुत करते हुए लंका दहन का दृष्टांत पेश किया। शोभायात्रा में अरविंद सहाय, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष संजय गुप्त, रविंद्र कुशवाहा, जीतू गुप्त, संजय जायसवाल, सभासद राजेश गुप्ता, चंदन मद्धेशिया, डीके सोनी, आशीष जायसवाल, दुर्गा मद्धेशिया, गुडडू सहाय, संजय कुशवाहा, मंटू वर्मा, अजय आर्य, डाॅ. अरविंद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed