{"_id":"68e81bc44f05679a8f0fcbdf","slug":"ramlila-tableau-attacked-uproar-ensues-deoria-news-c-208-1-deo1009-165245-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रामलीला की झांकी पर हमला, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रामलीला की झांकी पर हमला, हंगामा
Fri, 10 Oct 2025 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
हंगामा कर रहे लोगों से बात करते पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर, (देवरिया)। एकौना गांव में रामलीला मंचन के दौरान बृहस्पतिवार की शाम राम राज्याभिषेक पर गांव में निकली उत्सव जुलूस पर अनुसूचित जाति बस्ती के कुछ युवकों ने हमला बोल दिया। पत्थरबाजी में राम और लक्ष्मण का पात्र निभा रहे दो किशोर सहित छह लोग घायल हो गए।
वारदात को लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने रुद्रपुर-रकहट मार्ग जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक आनंद पांडेय ने कहा कि थानाध्यक्ष और सिपाही के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जा रही है। चार आरोपी हिरासत में है। वारदात की खबर पर एसपी संजीव सुमन और एसडीएम हरिशंकर लाल मौके पर पहुंच कर हंगामा कर ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
गांव में तनाव को देखते हुए सीओ हरिराम यादव के नेतृत्व में पुलिस कैंप कर रही है।
ग्रामीणों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वारदात के पीछे मंगलवार की शाम गांव में रावण के पुतला दहन के दौरान एक युवती का फोटो खींचने को लेकर हुई कहासुनी का विवाद बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष उमेश कुमार बाजपेई और हलका सिपाही रामबचन यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
चार आरोपी पुलिस हिरासत में है। एकौना गांव में बृहस्पतिवार की शाम श्रीराम के राज्याभिषेक पर रामहित उत्सव जुलूस निकाला गया। अनुसूचित जाति बस्ती से होकर गुजरने के दौरान दो दिन पहले हुए विवाद से नाराज कुछ युवक ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।