{"_id":"6515dc4b83bd9b500d0153f6","slug":"ramlakshans-daughters-showed-their-strength-in-the-state-volleyball-competition-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-8621-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में रामलक्षन की बेटियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में रामलक्षन की बेटियों ने दिखाया दम
Fri, 29 Sep 2023 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 29 Sep 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में गोरखपुर मंडल की टीम से खेली रामलक्षन की सात बेटिया, टीम रही उप
रुद्रपुर। 67वीं प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में गोरखपुर मंडल टीम का प्रतिनिधित्व कर रहीं जनपद की सात बेटियों ने पूरी प्रतियोगिता अपने दमखम से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बुलंदशहर में आयोजित चार दिवसीय प्रदेशीय विद्यालयी प्रतियोगिता में सीएस मेमोरियल रामलक्षन की सात छात्राएं गोरखपुर मंडल की टीम से खेल रहीं थीं। फाइनल मुकाबले में गोरखपुर मंडल की टीम को स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने हरा दिया।
24 सितंबर से बुलंदशहर में प्रदेशीय विद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता के आयोजन में गोरखपुर मंडल की टीम से सीएस मेमोरियल कॉलेज बेलकुंडा रामलक्षन की छात्रा प्रिया, अंकिता, छाया, पायल, रानिका, खुश्बू और अंजू ने प्रतिभाग किया। अंडर 14 के बालिका गोरखपुर मंडल की टीम ने प्रतियोगिता में अलीगढ़, बरेली, सहारनपुर, प्रयागराज और वाराणसी मंडल की टीम को हराया। फाइनल में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की टीम से हारकर सीरिज में उपविजेता रही। प्रतियोगिता में बालिकाओं के शानदार प्रदर्शन पर प्रबंधक चंद्रभान सिंह, गोकुल सिंह, मनीष सिंह, द्विजेंद्र मणि, कोच रामाकांत, धन्नंजय आदि ने बधाई दी।