{"_id":"61e9a4bc9ba46212276f5549","slug":"ram-lakshan-won-trophy-deoria-news-gkp4243850178","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरडीहा को हराकर रामलक्षन ने जीती ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरडीहा को हराकर रामलक्षन ने जीती ट्रॉफी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरडीहा को हराकर रामलक्षन ने जीती ट्रॉफी
रुद्रपुर। बरडीहा दल गांव में न्यू क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में रामलक्षन की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। निर्णायक मुकाबले में बरडीहा अली को रामलक्षन ने पांच विकेट से हराया। शानदार प्रदर्शन करने वाले विकास यादव को मैन ऑफ द सीरीज और मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
टॉस जीत कर चांद क्लब बरडीहा अली ने पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 16 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 104 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जय मां लक्ष्मी क्रिकेट क्लब रामलक्षन की टीम ने 12वें ओवर में जीत दर्ज कर ली। विकास ने सर्वाधिक 51 रन बनाए। विजेता और उपविजेता टीम को सपा नेता प्रदीप यादव ने ट्रॉफी प्रदान की। इस दौरान रामकेवल यादव, छेदी अंसारी, रहमत अंसारी, आजाद भारती, विजय कुमार, अबरार, रणजीत यादव आदि मौजूद रहे।