{"_id":"6251c1ebc415c9436d08956f","slug":"ram-katha-in-baripur-mandir-will-begin-on-monday-deoria-news-gkp432806281","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारीपुर मंदिर में श्रीरामकथा कल से, राजन जी कराएंगे कथा का रसपान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारीपुर मंदिर में श्रीरामकथा कल से, राजन जी कराएंगे कथा का रसपान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारीपुर मंदिर में श्रीरामकथा कल से, राजन जी कराएंगे कथा का रसपान
सोनूघाट/देवरिया। सिद्ध पीठ बारीपुर हनुमान मंदिर में 12 अप्रैल से श्रीराम शुरू होगी। यहां तकरीबन दस हजार लोगों के बैठने का इंतजाम किया गया है। सीडीओ रवींद्र कुमार ने कथा स्थल की व्यवस्था का जायजा लिया। कथा व्यास राजन जी 20 अप्रैल तक कथा का रसपान कराएंगे।
मंदिर के के महंत शिव चरण दास एवं उनके उत्तराधिकारी महंत गोपाल दास ने बताया कि पंडाल और स्टेज बनाने का कार्य शुरू हो गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अलग-अलग कमेटी बनाई गई है। सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल आदि का इंतजाम कराया जाएगा। आयोजन के मद्देनजर प्रशासन भी अलर्ट है। मंदिर परिसर में आने वाले भक्तों को ठहरने एवं भोजन का इंतजाम किया गया है। सुरक्षा समिति, जलपान समिति, स्वागत समिति, वाहन समिति, वरिष्ठ नागरिक समिति, स्वास्थ्य समिति, प्रकाश समिति बनाई गई है। उत्तराधिकारी महंत गोपाल दास ने बताया कि श्रीराम कथा में भक्तों की सुविधा का ख्याल रखा जाएगा। कथा के पहले दिन बेलडाड़ मोड़ देवरिया स्थित कैलाश गंगा मैरिज हाल से झांकी निकाली जाएगी। झांकी दोपहर एक बजे बारीपुर हनुमान मंदिर पहुंचेगी।