फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Ram Janaki Marg widening: Joint team of NH and Revenue did the marking

रामजानकी मार्ग चौड़ीकरण : एनएच और राजस्व की संयुक्त टीम ने किया चिह्नांकन

Tue, 06 Jan 2026 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 06 Jan 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Ram Janaki Marg widening: Joint team of NH and Revenue did the marking
बरहज के लवरछी वार्ड के निकट रामजानकी मार्ग से सटे जमीनों का चिंहांकन करती संयुक्त टीम   संवाद
बरहज। अयोध्या से जनकपुर को जोड़ने वाले रामजानकी मार्ग का चौड़ीकरण कार्य कराया जा रहा है। जिसके लिए सड़क से सटे किसानों की जमीन अधिग्रहीत की गई।
विज्ञापन

मंगलवार को एनएच-227 ए और राजस्व की संयुक्त टीम ने विवादित जमीनों का चिह्नांकन किया। हालांकि दोपहर बाद तक टीम किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंच सकी थी। किसानों को आरोप है कि सड़क चौड़ीकरण के लिए मानक से ज्यादा जमीनें ले ली गई हैं, लेकिन अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। पीईयू मोर्थ के सर्वेयर योगेंद्र प्रसाद, कानूनगो राघवराम और राजस्व की टीम लवरछी बाईपास पर पहुंची। जहां टीम ने पूर्वी रेलवे ढाला तक विवादित जमीनों की पड़ताल की। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल को बुलाया गया था। करीब 500 मीटर तक करीब दो दर्जन से अधिक किसानों की जमीन है, जिसको लेकर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन

टीम ने घंटों जमीन की पैमाइश की। हालांकि चार दिन पूर्व टीम ने कपरवार के गंगा प्रसाद पांडेय की जमीन कि चिह्नांकन किया है। बताया जा रहा है कि ठेकेदार द्वारा अधिग्रहण से अधिक जमीन कब्जा किया गया था। एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि शिकायत पर एनएच और राजस्व की संयुक्त टीम से जमीनों का चिह्नांकन कराया जा रहा है। जल्द ही विवाद सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed