{"_id":"62f6998c7c54a142c17fdb13","slug":"rakshabandhan-celebrated-in-district-deoria-news-gkp446936410","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी नेह की डोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी नेह की डोर
विज्ञापन
भाई के कलाई पर राखी बांधती बहन
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी नेह की डोर
जिले में हर्ष उल्लास के माहौल में मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व
शुभ मुहूर्त को दरकिनार कर पूरे दिन मनाया गया पर्व
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रक्षाबंधन का पर्व शुक्रवार को जिले में खुशी के माहौल में मनाया गया। बहनों ने भाइयों को तिलक व आरती कर राखी बांधी। भाइयों ने बहनों को उपहार दिया और आजीवन उनकी रक्षा का संकल्प लिया। सुबह से ही पर्व को लेकर घरों में उत्साह रहा। बच्चों के इस पल का खूब आनंद उठाया।
भाई-बहन के अटूट बंधन और पारस्परिक विश्वास का पर्व रक्षाबंधन को लेकर सुबह से लेकर शाम तक जनपद में रौनक का माहौल रहा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार श्रावण शुक्ल पूर्णिमा का मान 12 अगस्त को प्रात:काल 7.16 बजे तक ही था। ऐसे में इस समय तक ही राखी बांधना शुभ माना जा रहा था। हालांकि, पर्व के उत्साह व व्यवहार को देखते हुए लोगों ने पूरे दिन तक राखी बंधवाई।
त्योहार को लेकर घर-घर में व्यापक तैयारियां की गई थीं। शुक्रवार की सुबह स्नान ध्यान कर देवी-देवताओं की पूजा की गई। इसके बाद बहनों ने थाली सजाकर टीका लगा एवं आरती करने के बाद भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर सुख-दुख में साथ निभाने का वचन लिया। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर हमेशा साथ निभाने का वादा किया।
विज्ञापन
इस दौरान मुंह मीठा कराने का दौर भी जारी रहा। छोटी बहनों को उपहार पाने का भी खूब इंतजार रहा। इस मौके पर बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। जो बहनें अपने ससुराल में थीं, भाइयों ने वहां पहुंचकर राखी बंधवाई। बहनों ने भी भाइयों की खातिर खूब पकवान बनाए थे। राखी बांधने के बाद उन्हें प्यार से परोसा और खिलाया।
फोटो समाचार
बहनों ने बांधा अटूट प्रेम का धागा
रुद्रपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर शुक्रवार को भाइयों की कलाई पर बहनों ने अटूट प्रेम का धागा बांधा। शुभ मुहूर्त में बहनों ने भाइयों के हाथ में राखी बांधते हुए उनके लंबी आयु की कामना की। वहीं, बहनों को भाइयों ने रक्षाबंधन के त्योहार पर उपहार भी दिया। दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पर शिष्यों ने अपने गुरुजनों से हाथ में रक्षासूत्र बंधवा कर आशीर्वाद लिया।
शुभ मुहूर्त में राखी बंधवाने के लिए सुबह ही भाई-बहनों के घर पहुंच गए। सरकारी बसों में महिलाओं की भीड़ देखी गई। बहन भी रक्षाबंधन मनाने भाईयों के घर पहुंचीं। इस दौरान चौराहों पर जाम लगा रहा। मिठाई और राखी की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रही। लक्ष्मीपुर स्थित आवास पर विधायक जयप्रकाश निषाद को बहनों ने राखी बांधी।
घरों में बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी आरती की। मिष्ठान खिलाने के बाद कलाई पर स्नेह पूर्वक राखी बांधी। भाइयों से पसंद का उपहार पाते ही बहनों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। मदनपुर, पकड़ी बाजार, रामलक्षन और एकौना क्षेत्र में भी धूमधाम से रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। संवाद
फोटो समाचार
सूत्र बांधकर लिया रक्षा का संकल्प
बरहज। रक्षाबंधन पर शुक्रवार की सुबह शुभ मुहूर्त में बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर माथे पर तिलक लगाया। जबकि रक्षा का वचन लिया। त्योहार पर भोर से ही सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही बढ़ गई थी।
रक्षाबंधन पर्व को लेकर लोगों ने एक दिन पूर्व से ही तैयारियां शुरू कर दी थी। सुबह होते ही राखी बंधवाने के लिए भाई बहनों के घर जाने के लिए निकले। इससे सड़क पर गाड़ियों की कतार लगी थी। लोग अपने-अपने गंतव्य पर पहुंचने की जल्दी में थे। बहनों ने शुभ मुहूर्त में भाइयों को पवित्र बंधन में बांधा। जबकि छोटे-छोटे बच्चों में पर्व को लेकर काफी उत्साह था। त्योहार के दिन एक-दूसरे से दूर परदेश से भाई-बहनों ने सोशल नेटवर्क का सहारा लेकर बात की और आशीर्वाद व बधाई दी। त्योहार को लेकर बरहज, भलुअनी, मगहरा, गड़ेर, कपरवार, पैना, सोनाड़ी, करुअना आदि चौराहों पर सन्नाटा पसरा हुआ था। संवाद
फोटो समाचार।
शहीद की बेटियों से सपा नेता ने बंधवाई राखी
रुद्रपुर। कोरवा गांव निवासी शहीद संतोष यादव की दोनों बेटियों से शुक्रवार को सपा नेता अवनीश यादव ने राखी बंधवाई। इस दौरान उन्होंने दोनों बहनों को उपहार देकर उनके सुख-दुख में साथ रहने का संकल्प लिया।
कोरवा गांव के संतोष यादव 19 फरवरी को जम्मू में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। उनकी दो बेटियां जाह्नवी और कंचन हैं। उन्होंने कहा कि उनके शहीद होने पर पूरे जिले को गर्व है। देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण की आहुति देने वाले शहीद के परिवार के साथ वह लोग हमेशा खड़े रहेंगे। संवाद
फोटो
रोडवेज के दावे बेदम, बसें पड़ गईं कम
बसों में चढ़ने के लिए रही मारामारी, सीट के लिए धक्का-मुक्की, बहनों को फर्श पर बैठकर करनी पड़ी यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। भाइयों को राखी बाधंने के लिए निकलीं बहनों के सामने परिवहन निगम की बसें कम पड़ गईं। घंटों इंतजार के बाद उनको बसें मिलीं। बसों में सीट को लेकर खूब धक्का-मुक्की हुई। यहां तक कि फर्श पर बैठक यात्रा करनी पड़ी। सबसे अधिक दिक्कत ग्रामीण क्षेत्रों को जाने वाली बहनों को हुई।
शुक्रवार को भोर से ही परिवहन निगम की बसों के लिए बहनों की भीड़ बस स्टेशन पर देखने को मिली। सबसे अधिक भीड़ लार, सलेमपुर, रुद्रपुर, कसया, बघौचघाट, पथरदेवा, तरकुलवा, बरहज, भाटपारानी, प्रतापुर, मईल, भागलपुर के लिए रही। इन मार्गों पर बसों की संख्या भी कम है। जबकि गोरखपुर मार्ग पर भीड़ देखने को मिली।
सुबह के समय मुहूर्त होने के कारण एक बस आने पर काफी संख्या में महिलाएं पहुंच जा रही थीं। हर किसी में बस में किसी तरह घुसने की होड़ थी। बसों की खिड़की से महिला अपने-अपने सामान को डालकर सीट कब्जा कर रही थीं। सीट को लेकर आपस में बहस और नोकझोंक करते हुए भी देखा गया।
इतना ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए महिलाओं को बसों के आने का इंतजार भी करना पड़ रहा था। रोडवेज को अनुुमान है कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार को करीब एक लाख से अधिक की संख्या में रोडवेज की बसों से शून्य मूल्य पर महिलाओं ने यात्रा की है।