फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Rakhi must be tied in the jail only within the scheduled time.

Deoria News: जेल में तय समय में ही बांधनी होगी राखी, खुली मिठाई ले जाने पर पाबंदी

Thu, 27 Aug 2026 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 27 Aug 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Rakhi must be tied in the jail only within the scheduled time.
देवरिया। रक्षाबंधन पर जेल में बंद भाइयों की कलाई सूनी नहीं रहेगी। बहनों को सुबह 10 से शाम छह बजे तक मौका मिलेगा। बहनों को क्रम के अनुसार भाई से मिलवाया जाएगा। जेल के भीतर खुली मिठाई ले जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। बहनें सील बंद मिठाई अपने भाइयों को खिला पाएंगी।
विज्ञापन

जेल प्रशासन के अनुसार रक्षाबंधन के दिन जेल में सामान्य दिनों की तुलना में अधिक भीड़ होने की संभावना है। ऐसे में व्यवस्था बनाए रखने के लिए बहनों को एक साथ अंदर भेजने के बजाय चरणबद्ध तरीके से प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए सुबह से ही जेलकर्मी तैनात रहेंगे। भीड़ अधिक होने पर भी किसी बहन को बिना मुलाकात लौटना न पड़े, इसे ध्यान में रखते हुए शाम छह बजे तक मुलाकात का समय रखा गया है। इस बीच में बारी-बारी से बहनों को जेल में बंद भाइयों से मिलवाया जाएगा।
विज्ञापन

जेल प्रशासन का मानना है कि सील पैक और सूखी मिठाई की जांच आसान होती है और इससे सुरक्षा के साथ खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर भी जोखिम कम रहता है।
जेल अधीक्षक आशीष रंजन ने बताया कि रक्षाबंधन पर राखी बांधने आने वाली सभी बहनों को उनके भाइयों से मिलवाया जाएगा। मुलाकात सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक होगी। पहले आने वाली महिलाओं को पहले मुलाकात कराई जाएगी। भीड़ को देखते हुए जेल के बाहर टेंट, पेयजल आदि की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि बहनों को गर्मी में परेशान न होना पड़े। उधर ब्रह्म कुमारी संस्था की ओर से बुधवार को जेल में बंद 500 बंदियों को राखी बांधी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed