फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   'Rajiv gives new identity to country'

‘राजीव ने दिलाई देश को नई पहचान’

Sun, 21 May 2017 10:45 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sun, 21 May 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
'Rajiv gives new identity to country'
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुण्‍यतिथि मनाई। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया/सलेमपुर। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की शहादत दिवस रविवार को मनी। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। आधुनिक भारत का प्रणेता बताया। कहा कि कम्प्यूटर क्रांति हो अथवा 18 वर्ष में मताधिकार उनकी देन हैं।
विज्ञापन


टाउनहाल स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को नई पहचान दिलाई। युवाओं को रोजगार के नए अवसर मुहैया कराएं। पंचायतीराज को लागू कर गांवों को सशक्त बनाया। अंतिम व्यक्ति को लाभ दिलाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की है। उनके प्रयासों की बदौलत भारत दुनिया के देशों के साथ कदम मिलाकर चल रहा है। इस दौरान शहर अध्यक्ष ऋषिकेश मिश्र, महेंद्र मिश्र, गंगासागर गुप्त, रामदयाल प्रसाद, मुकुंद भास्कर मणि, रामअशीष साहनी आदि रहे। उधर, सूर्यपूूरा गांव में राजीव गांधी की जयंती मनाई।
विज्ञापन


इस दौरान नीलेश त्रिपाठी ने कहा कि राजीव गांधी देश की एकता और अखंडता के प्रबल हिमायती थे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद देव गिरी ने कहा कि आर्थिक क्रांति भी राजीव गांधी की देन है। इस दौरान भीम शर्मा, शैलेश यादव, परमात्मा गोंड, विवेकानंद गिरि आदि रहे। दूसरी ओर, सलेमपुर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि शहीद दिवस के रूप में कांग्रेेस नेताओं ने रविवार को अलग-अलग स्थानों पर मनाया। नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को भारत में संचार क्रांति का पुरोधा बताया।      
विज्ञापन
विज्ञापन


सलेमपुर में जिला महामंत्री पं. रामविलास तिवारी ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को विकसित राष्ट्र बनाने का कार्य किया। भारत का मान सम्मान पूरे देश में बढ़ाने के साथ गांव के गरीब लोगों का भी ख्याल रखा। इनके बनाए गए नीति की वजह से गांव के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचने लगी। उसी का नतीजा है कि आज गांवों में तेजी से विकास कार्य हो रहा है। ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति पूर्व प्रधानमंत्री ने दी। इस दौरान उदयनरायण तिवारी, अभिनीत उपाध्याय, सुमित मिश्रा, हंसनाथ गौड़, चुन्नु श्रीवास्तव, राजेन्द्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed