फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Rajgir man beaten to death over monetary dispute

Deoria News: पैसे के विवाद में राजगीर की पीटकर हत्या

Wed, 04 Feb 2026 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 04 Feb 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Rajgir man beaten to death over monetary dispute
बरहज (देवरिया)। क्षेत्र के समोगर गांव में मंगलवार की रात में कुछ लोगों ने एक राजगीर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक अपने बेटे को बचाने गया था। इस दौरान आरोपियों ने अधेड़ महंथ गोंड़ (56) की जमकर पिटाई की, जिससे वह बेहोश होकर गिर गए।
विज्ञापन

उनको इलाज के लिए महेन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से डॉक्टर ने उनको महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। अधेड़ की मौत के बाद एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन

मदनपुर थाना क्षेत्र के समोगर गांव निवासी महंथ गोंड़ (56) राजगीर हैं। उन्होंने मंगलवार की रात में बेटे सूरज को तंबाकू लाने के लिए दुकान पर भेजा। बताया जा रहा है कि रास्ते में सूरज का खाने-पीने के लिए पैसे को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया। वे लोग सूरज को पीटने लगे। जानकारी होने पर बीच-बचाव करने महंथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां बेटे की पिटाई कर रहे लोगों ने महंथ की जमकर पिटाई कर दी। इससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव कराते हुए आनन-फानन में महंथ को इलाज के लिए महेन पीएचसी भेजा। वहां चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होने पर पत्नी विमला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि बेटी पूजा, ज्योति और बेटे सूरज, मोनू बेसुध पड़े हुए हैं। महंथ की मौत से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। मदनपुर थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया कि मारपीट में राजगीर की मौत की सूचना है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed