फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   rajesh kajal won cross country

Deoria News: क्राॅस कंट्री रेस में राजेश और काजल विजेता

Sun, 28 Jan 2024 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 28 Jan 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
rajesh kajal won cross country
....फोटो समाचार
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर जिला खेल कार्यालय की ओर से आयोजित हुई प्रतियोगिता

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला खेल कार्यालय की ओर से क्राॅस कंट्री रेस का आयोजन हुआ। इसमें पुरुष वर्ग में राजेश निषाद और महिला वर्ग में काजल पासवान ने बाजी अपने नाम की। प्रथम छह स्थानों पर आए प्रतिभागियों को खेल निदेशालय के मानकों के अनुसार पुरस्कार दिया गया।
शुक्रवार की सुबह 7:30 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम के बाहर पुरुषों के लिए पांच और महिलाओं के लिए तीन किमी ओपेन क्राॅस कंट्री रेस आयोजन हुआ। क्रीड़ाधिकारी राज नारायण प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। महिला वर्ग में 42 और पुरुष में 77 धावकों ने इसमें हिस्सा लिया। सभी धावकों ने पूरा दमखम लगाया। अंत में पुरुष वर्ग में राजेश निषाद, सौरभ यादव, राजन गुप्ता, समीर अंसारी, सतवीर प्रसाद, साजिद अली एवं महिला वर्ग में काजल पासवान, आंचल पासवान, आंचल निषाद, आंचल गुप्ता, रोशनी निषाद, अमृता कुमारी पहले छह स्थानों पर रहीं।
विज्ञापन

रेस को संपन्न कराने में प्रशिक्षक दीवाकर मणि त्रिपाठी, शकील अहमद, अवधेश यादव, गिरीश सिंह, शालिनी शर्मा, पूजा सिंह, सुनील सिंह, अशोक सिंह ने योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed