फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   rajaswa sangh nirikshak election

Deoria News: जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए चंद्रभूषण, मंत्री बने महेंद्र

Mon, 18 Dec 2023 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 18 Dec 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
rajaswa sangh nirikshak election
सलेमपुर के तहसील सभागार में जिला राजस्व निर्वाचित संघ के पदा​धिकारी व मौजूद लोगफोटो- संवाद
फोटो समाचार......
विज्ञापन

सलेमपुर तहसील सभागार में राजस्व निरीक्षक संघ का हुआ चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के निर्देश पर रविवार को तहसील सभागार में चुनाव हुआ। प्रांतीय पर्यवेक्षक चुनाव अधिकारी अशोक कुमार पांडेय की देखरेख में जिला राजस्व निरीक्षक संघ का निर्वाचन व जिला सम्मेलन हुआ। इसमें सर्वसम्मति से चंद्रभूषण पांडेय जिलाध्यक्ष, संतोष कुमार वर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, देवेंद्र उपाध्याय कनिष्ठ उपाध्यक्ष, महेंद्र जायसवाल मंत्री, श्यामनाथ उप मंत्री, भोला गुप्ता कोषाध्यक्ष, विशाल यादव संगठन मंत्री, रामजी प्रसाद ऑडिटर चुने गए।
इसके अलावा तहसील देवरिया के अध्यक्ष शैलेश कुमार, सलेमपुर धर्मप्रकाश सिंह, रुद्रपुर राधेश्याम दूबे, बरहज वीरेंद्र कुमार, भाटपाररानी ज्ञानचंद निर्विरोध निर्वाचित हुए। मुख्य अतिथि संरक्षक संयुक्त राज्य कर्मचारी परिषद घनश्याम उपाध्याय ने कहा कि सभी नव निर्वाचित पदाधिकारी अपने कर्तव्य का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करें।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ने कहा कि जो दायित्व संगठन ने सौंपा है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। सम्मेलन को गिरिजेश चंद श्रीवास्तव, शिरोमणि सिंह, रमजान अली, सुग्रीव मिश्र, चंद्रप्रकाश लाल श्रीवास्तव, रामअशीष, दिनेश उपाध्याय, शैलेश, अशोक कुमार, श्यामनाथ, त्रिभुवन आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed