{"_id":"667f0ff0ad2b1799d20d0564","slug":"raise-your-voice-against-those-who-do-wrong-if-you-remain-silent-then-the-morale-of-the-criminal-will-increase-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-129013-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गलत हरकत करने वालों के खिलाफ उठाएं आवाज, चुप्पी साधी तो अपराधी का बढ़गा मनोबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गलत हरकत करने वालों के खिलाफ उठाएं आवाज, चुप्पी साधी तो अपराधी का बढ़गा मनोबल
विज्ञापन
एडीशनल एसपी दक्षिणी भीम कुमार गौतम ने कहा कि छात्राएं गुड टच और बैड टच के बारे में जरूर जानें। प्रकृति ने ही आपको सिक्स सेंस दिए हैं। घर, परिवार हो या बाहर कहीं गलत हरकत हुई है, तो इसके खिलाफ आवाज अवश्य उठाएं। अन्यथा अपराधी मानसिकता वालों का मनोबल बढ़ता जाएगा। ऐसी बातों को माता-पिता, अभिभावक, शिक्षक या जिससे आप सहज हों, उसके साथ शेयर जरूर करें। तभी ऐसी शिकायतों पर रोक लग सकेगी।
वह शुक्रवार को सोंदा स्थित सनबीम स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि कानून में ऐसी गलत हरकत करने वालों के खिलाफ सख्त प्रावधान है। केवल लड़कियों के साथ ही नहीं, शारीरिक शोषण की शिकायतें लड़कों के साथ भी हो रही हैं। ऐसे में लड़के भी अपने परिजनों से शेयर करें। कभी-कभी न बताने की स्थिति के बाद सुसाइड जैसा कदम युवा उठा ले रहे हैं।
पहले संयुक्त परिवार होता था, तब ऐसी शिकायतें नहीं होती थीं। अब फ्लैट कल्चर है, तो ऐसी शिकायतें खूब पुलिस के पास आ रही हैं। मोबाइल में रील बनाने व देखना शौक बनता जा रहा है। इससे भाषा व पीढ़ी दोनों बिगड़ रही है। हमेशा याद रखें कि टेक्नालाॅजी हमारी मदद करने के लिए है, न कि हम उसके वशीभूत हो जाएं। इसके गंभीर परिणाम निकल रहे हैं। अपराध का मुख्य कारण गरीबी व अशिक्षा है। आप जिस आयु में हैं वह बहुत महत्वपूर्ण है। इसमें हार्मोंनल बदलाव ज्यादा होते हैं, खासकर लड़कियों में।
विज्ञापन
निर्भया कांड के बाद 18 साल से कम आयु के बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों को लेकर कई कानूनी बदलाव हुए और अब ऐसे अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होती है।
संचालन मधुमिता तिवारी व आभार प्रधानाचार्य अरविंद शुक्ल ने जताया। इसके पूर्व निदेशक अवनीश मिश्र व उपनिदेशक नीतू मिश्रा ने मुख्य अतिथि का बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान संतोष कुमार पांडेय, त्रिपुरेश पांडेय, विक्की जायसवाल, सुमन दूबे, रिंकी सिंह, शैव्या सिंह, विपुल मिश्र, दीपांकर आनंद, मनीष गुप्ता, आदित्य सिंह, पुनीत त्रिपाठी, सुजीत पांडेय, निकिता गुप्ता, शिखा मिश्रा, अनुराधा, ममता ठाकुर आदि शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम में 250 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
महिला सुरक्षा को लेकर जितनी बातें हुईं, वर्तमान परिस्थितियों में सब सही हैं। ऐसे में सभी को सचेत रहने की आवश्यकता है।
-सृष्टि गुप्ता, छात्रा
इस पाठशाला में बहुत कुछ सीखने को मिला। एडीशनल एसपी सर ने जो भी बातें बताईं वह बहुत सामयिक व सारगर्भित रहीं। हर छात्रा को अपने जीवन में यह बातें जाननी चाहिए।
-आस्था तिवारी
कार्यक्रम में शामिल होकर बहुत अच्छा लगा। यहां बताई गई बातों को खुद के व्यक्तित्व में शामिल करेंगे, ताकि आपात स्थिति में इसे प्रयोग में लाया जा सके।
-हर्षिता, छात्रा
स्कूल में पहले ही दिन पुलिस की पाठशाला में भाग लेकर बहुत अच्छा लगा। जो जानकारी यहां मिली, वह अन्य जगह नहीं बताई जाती। महिला सुरक्षा को लेकर सजग रहने की सभी को आवश्यकता है। तभी क्राइम पर कंट्रोल होगा।
-मानसी, छात्रा