फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Rain spoiled the movement of trains, 16 trains canceled, increased difficulties for passengers

Deoria News: बारिश ने बिगाड़ी ट्रेनों की चाल, 16 ट्रेनें निरस्त, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

Thu, 13 Jul 2023 03:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 13 Jul 2023 03:59 PM IST
सार

अप व डाउन बरौनी-आनंद बिहार स्पेशल, अमृतसर-समस्तीपुर, जयनगर-अमृतसर, सहरसा-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस, बरौनी-जम्मूतवी मौर्यध्वज एक्सप्रेस, कामाख्या-वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस, अमृतसर-बनमनखी जनसेवा एक्सप्रेस हैं। यह ट्रेनें 13 से 19 जुलाई तक विभिन्न तिथियों में निरस्त की गई हैं।

विज्ञापन
Rain spoiled the movement of trains, 16 trains canceled, increased difficulties for passengers
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 बुढ़वल-सीतापुर सेक्सन के पैंतीपुर-मोहम्मदाबाद, सरैयां रेल खंड पर कार्य होने से 16 ट्रेनें आंशिक रूप से 19 जुलाई तक रद्द कर दी गई हैं। जबकि दूसरी तरफ कई इलाकों में तेज बारिश के कारण ट्रेनों की चाल पर असर पड़ा है। ट्रेनों के देरी से आने के कारण यात्रियों को दिक्कतें हो रही हैं। इस कारण आरक्षित श्रेणी के टिकट भी लोग कैंसिल करा रहे हैं।
विज्ञापन


तेज बारिश के कारण अंबाला समेत कई स्टेशनों के यार्ड में पानी और कुछ जगहों पर रेल लाइन के पास तक बारिश का पानी आने से ट्रेनों के संचालन पर बड़ा असर पड़ रहा है। इस कारण कुछ ट्रेनों को निरस्त भी किया गया है और विलंब से भी चल रही हैं। बुधवार को वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन एक घंटे लेट रही। पाटलीपुत्र एक्सप्रेस 2 घंटे 20 मिनट, शालीमार 2 घंटे, अहमदाबाद-गोरखपुर 2 घंटे 30 मिनट, काशी एक्सप्रेस 3 घंटे 30 मिनट विलंब से सदर रेलवे स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन


ये ट्रेनें हैं निरस्त
अप व डाउन बरौनी-आनंद बिहार स्पेशल, अमृतसर-समस्तीपुर, जयनगर-अमृतसर, सहरसा-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस, बरौनी-जम्मूतवी मौर्यध्वज एक्सप्रेस, कामाख्या-वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस, अमृतसर-बनमनखी जनसेवा एक्सप्रेस हैं। यह ट्रेनें 13 से 19 जुलाई तक विभिन्न तिथियों में निरस्त की गई हैं। जबकि शहीद एक्सप्रेस ट्रेन भी बुधवार को निरस्त रही। इस ट्रेन को मंगलवार को ही बरेली जंक्शन पर ही निरस्त कर दिया गया था, इस कारण बुधवार को यह ट्रेन सदर रेलवे स्टेशन पर नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीतापुर रेलमार्ग पर कार्य हो रहा है। इस कारण कुछ ट्रेनें निरस्त हैं। शहीद एक्सप्रेस भी निरस्त है। 19 जुलाई तक कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया है। -आई अंसारी, स्टेशन अधीक्षक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed