फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Rain spoiled the appearance of the Pakdi-Deoria road

Deoria News: बरिश ने बिगाड़ दी पकड़ी-देवरिया मार्ग की सूरत

Tue, 04 Jul 2023 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Rain spoiled the appearance of the Pakdi-Deoria road
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। लगातार हुई बारिश ने देवरिया-पकड़ी मार्ग की दशा बिगाड़ दी है। अमेठी मोड़ से बरांव तक 25 किलोमीटर सड़क वर्तमान में गड्ढों में बदल गई है। कहीं-कहीं तो एक फुट तक का गड्ढा बना गया है। पानी भर जाने से राहगीर एवं दोपहिया वाहन चालक इसमें गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
सड़क कपरवार, बरांव, मदनपुर, पकड़ी बाजार, परसिया, पैकौली, मझगांवा, सिंगही, बहोरवा, हरैया चौराहों को जोड़ते हुए जिला मुख्यालय तक पहुंचती है। पिछले सात वर्ष से यह सड़क खराब पड़ी है। बारिश की वजह से यह बदतर हो गई है। पैकौली से सुरौली तक करीब एक किलोमीटर तक और मझगांवा चौराहे पर आधा किमी तक सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो गई है। यह सड़क जिला मुख्यालय से 100 से अधिक गांवों को सीधे जोड़ती है और हर दिन इससे 20 हजार से अधिक राहगीर व दोपहिया व चारपहिया वाहन चालक इससे गुजरते हैं। दुर्दशा के चलते चोटिल होने के डर से अब लोग इधर मार्ग से गुजरने से पहले 10 बार सोचते हैं और इसके बाद अपने परिचितों से फोन कर जिला मुख्यालय आने वाले अन्य वैकल्पिक रास्ते के बारे में पूछते हैं।
विज्ञापन

--------
कई सालों से चल रही है सड़क बनाने की मांग
क्षेत्रीय लोग कई बार जनप्रतिनिधियों सहित विभागीय अधिकारियों से सड़क बनाने की मांग कर चुके हैं। कई बार धरना प्रदर्शन तक आयोजित हो चुका है। हालांकि इसके बावजूद भी सड़क की हालत जस की तस ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
क्षेत्रीय लोगों ने दी प्रदर्शन की चेतावनी
क्षेत्र के अरविंद प्रताप शाही, डॉ.रामअचल गोंड, रामजतन चौहान, रामेश्वर शाही, विरेंद्र कुंवर, अजय कुंवर, शिवदास यादव, मिंटू शाही, राजू मिश्रा, हेमंत सिंह, रौनक शाही आदि ने मंगलवार को बताया कि कई बार जिम्मेदारों से सड़क को बनवाने की मांग कर चुके हैं। लेकिन सभी आश्वासन ही देते हैं। समस्या दूर नहीं हुई तो क्षेत्रीय लोग पुन:धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed