फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   rain,ola

बारिश के साथ ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

Fri, 13 Mar 2020 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
rain,ola
बारिश के साथ ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान
विज्ञापन

किसानों की चिंता बढ़ी, जगह-जगह जलभराव से आवागमन में लोगों करना पड़ा मुश्किलों का सामना
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले में बृहस्पतिवार देर रात शुरू हुई बारिश का सिलसिला शुक्रवार को भी चलता रहा। सुबह से ही तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। सलेमपुर, भाटपाररानी, रुद्रपुर और देसही देवरिया में ओले भी पड़े जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों को जगह-जगह जलभराव की भी समस्या झेलनी पड़ी। वहीं बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान फसलों को पहुंचा है।
मौसम में अचानक बदलाव एवं बारिश से जिले के तकरीबन चार लाख किसानों की चिंता बढ़ गई है। जिले में 1,52,845 हेक्टेयर गेहूं बोया गया है। तोरिया और सरसो की खेती नौ हजार हेक्टेयर में हुई है। वहीं पिछले दस दिनों से कई बार बारिश हुई है। इस फसल भी नुकसान हुई है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि 16 मार्च बैठक में कृषि मंत्री बारिश से नुकसान हुई फसलों के संबंध में कुछ निर्णय ले सकते हैं। वहीं एडीओ एजी को सर्वे के लिए कृषि विभाग ने लगाया है।
विज्ञापन

बरहज प्रतिनिधि के अनुसार, बारिश से कपरवार, महेन, भलुअनी, करुअना, सोनाड़ी, मगहरा, पैना आदि जगहों पर गेहूं की फसलें गिर गई हैं। अरहर, तिलहन को भी क्षति हुई है। एसडीएम सुनील कुमार सिंह ने कहा कि खराब मौसम से किसानों की फसलों के नुकसान होने का आकलन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलेमपुर प्रतिनिधि के अनुसार, किसान हरिवंश यादव, मैनेजर यादव, अनिल सिंह, अक्षैबर यादव आदि का कहना है कि वर्षा के चलते गेहूं की फसल के अलावा मटर, सरसों व चना की फसल प्रभावित हुई है। मईल, भागलपुर, लार भटनी में भी किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। चेरो रोड पर सड़क के ऊपर पानी बह रहा है। जिससे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

उपज में आएगी कमी
देवरिया। जिला कृषि रक्षा अधिकारी रतन शंकर ओझा ने बताया कि बारिश से किसानों का काफी नुकसान हुआ है। गेहूं की अधिकांश फसल खेत में तैयार हो गया था, जिसका बारिश के कारण दाना कमजोर हो जाएगा। खेत में गिरे हुए फसलों में दाना नहीं लगेगा। अरहर और सरसों को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed