{"_id":"6590636ac35e22773d08160a","slug":"railway-dhala-barrier-broken-due-to-pickup-collision-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-16373-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पिकअप की टक्कर से रेलवे ढाला का बैरियर टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पिकअप की टक्कर से रेलवे ढाला का बैरियर टूटा
Sun, 31 Dec 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 31 Dec 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
सड़क मार्ग पर दोनों तरफ डेढ़ घंटे लगा रहा जाम, दून एक्सप्रेस आठ मिनट खड़ी रही
भाटपाररानी। रेलवे स्टेशन के पश्चिम बेलपार रेलवे ढाला के बैरियर को शनिवार की दोपहर एक पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे बैरियर टूट गया। इसके चलते सड़क मार्ग पर करीब डेढ़ घंटे जाम लगा रहा। उधर, ट्रेनों को कुछ समय के लिए भाटपाररानी स्टेशन पर रुकना पड़ा। बाद में ढाला ठीक होने पर आवागमन चालू हुआ।
बेलपार रेलवे ढाला बंद करते समय दोपहर 12:52 बजे अचानक एक तरफ से एक चालक पिकअप लेकर घुस गया। तब तक ढाला बंद हो गया। दूसरी तरफ निकालने के प्रयास में चालक ने बैरियर को तोड़ दिया और भाग गया। इसके चलते सड़क मार्ग पर दोनों तरफ जाम लग गया। बाद में रेलवे टेक्नीशियनों मौके पर पहुंच बैरियर ठीक किया। इसके बाद 2:15 बजे आवागमन चालू हो सका।
इस दौरान भाटपाररानी रेलवे स्टेशन पर अप दून एक्सप्रेस तथा मालगाड़ी आठ मिनट खड़ी रही। रेलवे स्टेशन के अधीक्षक महेंद्र भूषण ने बताया कि पिकअप की ठोकर से बैरियर टूट गया था। 2:15 बजे से आवागमन पुनः चालू हुआ। अप दून एक्सप्रेस भाटपाररानी रेलवे स्टेशन पर आठ मिनट तक खड़ी रही।