{"_id":"68b9d9c66bb329c48f02d9a2","slug":"raids-in-border-villages-of-bihar-in-search-of-murder-accused-deoria-news-c-208-1-deo1010-162424-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: हत्यारोपियों की तलाश में बिहार के सीमावर्ती गांवों में छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: हत्यारोपियों की तलाश में बिहार के सीमावर्ती गांवों में छापेमारी
Thu, 04 Sep 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 04 Sep 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
मेहरौनाघाट/सुतावर। भूजा बेच घर लौट रहे राजू पाल की धारदार हथियार से हत्या मामले में दो दिन बाद भी पुलिस अज्ञात बदमाशों का पता नहीं लगा सकी है। हालाकि स्थानीय पुलिस बुधवार की रात बार्डर से सटे बिहार के कई गांवों में भी छापेमारी की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। सूत्रों की मानें तो पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस इस बात से इनकार कर रही है।
उधर वारदात को लेकर क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है। बेरहमी से हुई हत्या के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। लार थाना क्षेत्र मेहरौनाघाट गांव निवासी राजू पाल (25) वर्ष घर से पांच सौ मीटर दूर स्थित एक शराब भट्ठी पर भूजा बेच परिवार का भरण पोषण करते थे। मंगलवार की देर रात रोज की तरह दुकान बंद कर घर आ रहे थे। अभी घर से दो सौ मीटर दूर थे।
तभी अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से बदन पर कई जगह वार कर हत्या कर दी। उसी रात बड़े भाई रामजीत पाल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर वारदात की जांच में जुट गई। बुधवार को वारदात स्थल का निरीक्षण कर एसपी विक्रांत वीर ने टीम गठित कर वारदात के खुलासे का निर्देश दिया। इसके बाद अज्ञात बदमाशों की तलाश में एसओजी व पुलिस टीम गुठनी थाना क्षेत्र के एक गांव पहुंच स्थानीय पुलिस की मदद से गोपनीय तरीके से छापेमारी की। इस दौरान हड़कंप मच गया। इसके अलावा लार के बार्डर इलाके के कुछ गांव के लोगों को ट्रेस किया। जिनका शराब की दुकान पर अक्सर आना जाना होता है। तीसरे दिन बृहस्पतिवार को पुलिस वारदात स्थल पहुंची। आसपास के स्थानों को दूर तक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
यहां से शराब की दुकान पहुंच कुछ लोगों से गोपनीय तरीके से पूछताछ कर जानकारी जुटाई। सूत्रों की माने तो दूसरे दिन भी पुलिस की जांच वहीं पर रुकी हुई है जहां से शुरू हुई। वहीं वारदात के खुलासे का बढ़ते दबाव को देख पुलिस बदमाशों की तलाश तेज कर दी है। लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिल सकी।