{"_id":"68c07b4c3d80167edb02bdf7","slug":"raid-on-illegal-firecracker-manufacturing-place-one-arrested-deoria-news-c-208-1-deo1010-162843-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अवैध पटाखे बनाने के ठिकाने पर छापा, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अवैध पटाखे बनाने के ठिकाने पर छापा, एक गिरफ्तार
Wed, 10 Sep 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। दीपावली के लिए अवैध पटाखों का धंधा जिले में तेजी से पांव पसार रहा है। गांवों में बड़े पैमाने पर पटाखे बनाकर डंप किए जा रहे हैं। पुलिस ने तरकुलवा थाना क्षेत्र के भिसवा गांव में सोमवार की रात छापा मारकर आठ बोरा अवैध पटाखा और एक बोरे में परिषदीय स्कूल की किताब बरामद किया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पटाखा बनाने में किताब के पन्नों का इस्तेमाल होता है।
जानकारी के अनुसार, तरकुलवा पुलिस को सूचना मिली कि भिसवा गांव में अवैध पटाखे बनाए जा रहे हैं। पुलिस ने रात में ही दबिश देकर अवैध रूप से पटाखा बनाने के आरोप में वहाब को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसारख् पूछताछ में वहाब ने अवैध पटाखा बनाने की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर पुलिस ने आरोपी के घर के पास से आठ बोरा पटाखा और एक बोरे में परिषदीय स्कूलों का किताब को बरामद किया।
पुलिस के अनुसार, दीपावली के लिए अवैध तरीके से पटाखा बनाकर डंप किया जा रहा है। पुलिस ने महुआडीह और रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव से पटाखा का जखीरा बरामद किया था। आरोपी पर केस दर्ज कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पुलिस ने पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।