फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Raid on ice cream factory on suspicion of adulteration, panic among businessmen

Deoria News: मिलावट के संदेह में आइसक्रीम फैक्टरी में छापा, धंधबाजों में हड़कंप

Fri, 16 May 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 16 May 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Raid on ice cream factory on suspicion of adulteration, panic among businessmen
आइसक्रीम फैक्टरी में नमूना लेती टीम।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर देवरिया जिले में भी शुक्रवार को मिलावटी आइसक्रीम और आइसकैंडी आदि की बिक्री की रोकथाम के लिए नगर पालिका क्षेत्र में प्रवर्तन की कार्रवाई की गई।
शुक्रवार को दो निर्माण इकाइयों से मिलावट के संदेह पर छापा मारकर आइसक्रीम और आइसकैंडी के मैंगो, आरेंज और मिल्क फ्लेवर के पांच नमूने लिए गए।
इसके पहले बृहस्पतिवार को चार नमूने और लिए थे। सभी नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा गया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया है। जानकरी के अनुसार, खाद्य सुरक्षा और औषधि विभाग की टीम ने नगर पालिका क्षेत्र के कसया रोड स्थित एक आईसक्रीम निर्माण इकाई पर छापा मारा। मौके पर टीम को साफ-सफाई की कमी मिली। कसया रोड स्थित आइसकैंडी निर्माण इकाई से खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीराम यादव ने आइसक्रीम का एक नमूना, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मानवेंद्र कुमार ने आइसकैन का एक नमूना तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेहा त्रिपाठी ने आइसकैंडी का एक नमूना संग्रहित किया।
विज्ञापन

देवरिया खास स्थित आइसक्रीम निर्माण इकाई से खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेमचन्द्र ने आइसकैंडी का एक नमूना तथा घनश्याम वर्मा खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेआइसक्रीम का एक नमूना संग्रहित किया। मिलावटी एवं गुणवत्ता विहीन आइसकैंडी एवं आइसक्रीम के निर्माण एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जनपद देवरिया में चलाए जा रहे विशेष अभियान में अब तक नौ नमूने संग्रहित किया जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed