फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   raid on food items shops, took 7 samples

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम का छापा, दूध व पनीर के लिए सात नमूने

Fri, 04 Dec 2020 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
raid on food items shops, took 7 samples
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम का छापा, दूध व पनीर के लिए सात नमूने
विज्ञापन

देवरिया। जनपद में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री के रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शुक्रवार को शहर के 23 स्थानों पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने सात नमूना लिया और उसे जांच के लिए भेज दिया। साथ ही चार लीटर खाद्य तेल नष्ट कराया गया। इस दौरान पनीर बिक्री के एक प्रतिष्ठान में जाले व गंदगी मिलने पर खाद्य पंजीकरण निलंबित कर दिया गया।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव, रंजन कुमार श्रीवास्तव, सुभेष कुमार, मनीष मल्ल, अजीत कुमार त्रिपाठी छापा मारी के लिए शहर में निकले। टीम ने हनुमान मंदिर के निकट, न्यू कालोनी व एसएसबीएल के समीप स्थित एजेंसी से एक ब्रांडेड दूध का नमूना लिया। इसी प्रकार भीखमपुर रोड से टीम ने तीन दूधियों से दूध का नमूना लिया।
विज्ञापन

टीम ने पनीर कार्नर पर छापा मारा। यहां प्रतिष्ठान में जाले लगे थे। डीप फ्रीजर में गंदगी पाई गई। दुकान के सामने भट्ठी के पास गंदगी मिली। इसे गंभीरता से लेते हुए खाद्य पंजीकरण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। साथ ही सुधार होने पर पंजीकरण बहाल किए जाने की बात कही गई। इसके अलावा 11 खाद्य कारोबारियों के यहां प्रयुक्त किए जाने वाले खाद्य तेलों तथा अवशेष तेलों की उपकरण से जांच की गई। इसमें चार लीटर नष्ट कराया गया। टीम ने तेल तीन बार से अधिक न इस्तेमाल करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में अभिहित अधिकारी रमेश चंद पांडेय ने बताया कि छापा मार कर जांच की गई। इस दौरान सात नमूने लिए गए, जिसे जांच के लिए खाद्य विश्लेषक झांसी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed