फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Raid on brick kiln, huge amount of liquor destroyed

Deoria News: ईंट-भट्ठे पर छापा, भारी मात्रा में लहन नष्ट

Wed, 22 Jan 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 22 Jan 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Raid on brick kiln, huge amount of liquor destroyed
रुद्रपुर। नगर पूर्वी बाईपास से सटे भभौली गांव के समीप एक बंद ईट भठ्ठे पर छापेमारी के दौरान प्रशासन ने भारी मात्रा में लहन नष्ट किया। छापेमारी देख भाग रहे कारोबारियों को दौड़ाने के दौरान नायब तहसीलदार चोटिल हो गए। यहां से प्रशासन ने 100 लीटर कच्ची शराब बरामद किया। यहां से पूर्व में भी अवैध शराब बरामद हो चुके है। भभौली और बड़हरा गांव के बीच एक ईंट भट्ठा वर्षों से बंद पड़ा है। ग्रामीणों ने एसडीएम से शराब बनने की शिकायत किया था। मंगलवार की सुबह नायब तहसीलदार शिवेंद्र कौंडिल्य, सीओ अंशुमन श्रीवास्तव के नेतृत्व में छापेमारी की गई। जेसीबी से खुदाई के दौरान भारी मात्रा में लहन मिली। पुलिस को देख कारोबारी खेत के रास्ते भागने लगे। नायब तहसीलदार भी भाग रहे लोगों को दौड़ाने लगे। खेत के मेड़ से फिसलने के कारण गिरकर वह चोटिल हो गए। कोतवाल रतन पांडेय ने कहा कि भठ्ठे के मालिक के खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी। कारोबार करने वालों की धड़पकड़ की जा रही है।⮰
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed