फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   raid in political matter

रात में तहसील क्षेत्र के दर्जनों लोगों को पुलिस ने उठाया

Tue, 29 Jun 2021 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
raid in political matter
रात में तहसील क्षेत्र के दर्जनों लोगों को पुलिस ने उठाया
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने भाजपा सरकार पर तानाशाही का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। तहसील क्षेत्र कई गांवों में रविवार की आधी रात पुलिस ने दर्जनों लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें सलेमपुर ब्लॉक के पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष व मझौलीराज सभासद भी शामिल हैं। इससे सपा कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया है। अधिकांश लोग दूसरों के घर में शरण ले रखे हैं। उधर, पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद ने भाजपा सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया है।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के नामांकन के दौरान हुई हाथापाई के मामले में सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले को लेकर तहसील क्षेत्र के कई गांवों में रविवार की रात पुलिस ने छापा मारकर दर्जनों लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें खुखुंदू थाना क्षेत्र के निवासी व सलेमपुर ब्लॉक के पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष पवन यादव, कोतवाली थाना क्षेत्र के पिपरा भानमती गांव निवासी पूर्व ग्राम प्रधान चंद्रपाल यादव, मझौलीराज नगर पंचायत के वार्ड नंबर नदावर के सभासद अनिल यादव, सभासद मदन यादव, लार थाना क्षेत्र के चुरिया गांव निवासी प्रज्ञा चौधरी समेत दर्जनों लोगों को गिरफ्तार कर गौरीबाजार थाने में बैठाया गया है। पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद ने कहा कि भाजपा सरकार के इशारे पर प्रशासन तानाशाही के बल पर जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव कराना चाह रही है। सपा नेता ओपी यादव का कहना है कि भाजपा सरकार जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव गुंडागर्दी के बल पर कराना चाह रही है। हालांकि, पुलिस इस मामले में कुछ बताने से परहेज कर रहीं है। सीओ कपिल मुनि सिंह को कई बार फोन किया गया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed